PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Sexual Harassment : महिला के साथ, पुलिस ने किया पंजाबी युवक को गिरफ्तार

burlington go station sexual assault uber driver mandeep singh arrest

PTB Big न्यूज़ कनाडा : कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एटोबिकोक निवासी मनदीप सिंह (25) के रूप में हुई है, जो राइड-शेयर ड्राइवर बताया जा रहा है। हलटन रीजनल पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 जून 2026 की शाम करीब 5:15 बजे बर्लिंगटन GO स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में हुई थी।

.

.

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पार्किंग क्षेत्र में मौजूद थी, तभी आरोपी ने उसे रोककर बातचीत करने का प्रयास किया। महिला जब वहां से जाने लगी तो आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सुरक्षा के लिए महिला स्टेशन के पास स्थित एक स्टोर की ओर चली गई, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। स्टोर के पास आरोपी ने महिला के साथ दोबारा अभद्र व्यवहार किया।

.

.

मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘चाइल्ड एब्यूज एंड सेक्सुअल असॉल्ट यूनिट’ ने जांच की जिम्मेदारी संभाली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। 26 जुलाई को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल मामला अदालत के विचाराधीन है,

.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये

.

जहां कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। हलटन पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनदीप सिंह की तस्वीर सार्वजनिक की है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के अलावा भी अन्य लोग या पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास आरोपी या इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वह तुरंत पुलिस या ‘क्राइम स्टॉपर्स’ से संपर्क करे।

.

यह भी पढ़ें : Punjab : गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में विवाद के बाद निहंग सिंह की गर्द/न पर किरपान मार की दूसरे निहंग ने ह/त्या