PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अनिल अंबानी के घर सहित कई जगहों पर पड़ी CBI की रेड, FIR दर्ज, जाने पूरा मामला,

cbi-raid-on-anil-ambani-house-over-17000-cr-bank-loan-fraud-case-know-more

PTB Big न्यूज़ मुंबई : हाल ही में ईडी की पूछताछ के बाद अब सीबीआई ने अनिल अंबानी को मुश्किलों में डाल दिया है। 17,000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से जुड़े कई परिसरों की तलाशी की जा रही है। सुबह 7 बजे से सीबीआई अनिल अंबानी के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई के 7-8 अधिकारी सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं। रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज

.

.

बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार सुबह सीबीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली-मुंबई समेत कई परिसरों पर छापेमारी शुरू कर दी। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई यह कार्रवाई अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे। CBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी ने बैंकों से लिए गए कर्ज की अदायगी में भारी गड़बड़ी की

.

.

और करीब 17,000 करोड़ रुपये का घोटाला किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस धोखाधड़ी से सबसे ज़्यादा नुकसान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ है, जिसका नुकसान 2000 करोड़ रुपये से अधिक आंका जा रहा है। बताया जा रहा है कि CBI की अलग-अलग टीमें अनिल अंबानी से जुड़े घर और ऑफिस समेत कई ठिकानों की तलाशी ले रही हैं। इस दौरान वित्तीय लेन-देन, बैंक खाते और कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

.

एजेंसी का कहना है कि यह तलाशी आगे की जांच के लिए अहम सबूत जुटाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह कोई मामला नया नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी अनिल अंबानी और उनकी कंपनी के खिलाफ जांच कर रहा है। हाल ही में 1 अगस्त को ईडी ने अनिल अंबानी को तलब किया था। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी का संदेह है कि बैंक से लिए गए लोन का इस्तेमाल निर्धारित उद्देश्यों के अलावा अन्य जगहों पर किया गया।

.

.

इससे पहले भी अनिल अंबानी का नाम कई वित्तीय विवाद में सामने आ चुका है। उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस पर भारी कर्ज का बोझ है और यह कंपनी दिवालिया प्रक्रिया से भी गुजर चुकी है। अनिल अंबानी ने कुछ साल पहले एक अदालत में खुद को आर्थिक रूप से दिवालिया बताया था। अब सीबीआई और ED की इस कार्रवाई से उनके खिलाफ मुश्किलें और भी गहराती नजर आ रही हैं।