PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर-होशियारपुर सड़क मार्ग पर LPG टैंकर में हुए ब्लास्ट के बाद लोगों ने हाईवे किया पूरी तरह से बंद,

punjab-lpg-tanker-blast-jalandhar-hoshiarpur-road-injuries-over-30-plus-big-news

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। हादसा मंडियाला गांव के नजदीक हुआ। एक मिनी ट्रक के टक्कर मारने के बाद टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। गैस के रिसाव से आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए। वहीं 2 लोगों की जलकर मौत गई। 30 से ज्यादा लोग झुलस गए। घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

.

.

इनमें से कुछ लोग 30% से 80% तक झुलस चुके हैं। आग बुझाने के लिए होशियारपुर, दसूहा और तलवाड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। मंडियाला गांव के लोगों के मुताबिक, हादसा रात साढ़े 10 बजे हुआ। ग्रामीणों के सूचना देते ही पुलिस-प्रशासन बचाव में जुट गया। जालंधर-होशियारपुर नेशनल हाईवे पर गांव से एक किलोमीटर पहले ट्रैफिक रोक दिया गया।

.

.

घरों में फंसे लोगों को किसी तरह निकालकर अस्पताल पहुंचाया। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिस जगह ब्लास्ट हुआ, वहां से महज 500 मीटर दूर गैस प्लांट है। गनीमत रही कि आग की लपटें इस प्लांट तक नहीं पहुंची। वहीं इस दौरान आग में झुलसे गुरमुख सिंह ने बताया कि टैंकर के पलटते ही इतना जोरदार धमाका हुआ मानो बम फटा हो।

punjab-lpg-tanker-blast-jalandhar-hoshiarpur-road-injuries-over-30-plus-big-news

टैंकर से तेजी के साथ गैस का रिसाव होने लगा और लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि उसने चंद सेकेंड में आसपास के घरों और दुकानों को चपेट में ले लिया। मेरे परिवार के 6 लोग झुलस गए। होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती गुरबख्श सिंह ने बताया कि इस हादसे में मेरे अलावा मेरी पत्नी, बेटा-बेटी, बहू और पोता झुलस गए।

.

मंडियाला गांव के आसपास LPG गैस की कालाबाजारी होती है। जिस टैंकर में ब्लास्ट हुआ, वह भी इसीलिए यहां आया था। उसी समय एक मिनी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- यह दुखदायक हादसा है। आग की चपेट में आए लोगों को होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल घायलों या मृतकों की संख्या नहीं बताई जा सकती। 

.

.

वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक पवन कुमार आदिया ने कहा कि टैंकर का ड्राइवर अज्ञात कैसे हो गया। सरकार अभी तक यही पता नहीं कर सकी कि ड्राइवर कौन है। यहां बड़ी लापरवाही है। फिलिंग के लिए ये टैंकर जा रहा था। जिन लोगों की मौत हो गई है, उन्हें सरकार क्या मुआवजा देगी, अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया। अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 20 से अधिक लोग घायल हैं।

लोगों के घरों के साथ-साथ कारोबार भी चौपट हो गया। किसी भी तरह की गैस की गाड़ी लोड होकर आती है तो उसकी बकायदा वीडियो बनती है। पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है। ये तीसरा हादसा है। बाहर से आए व्यापारी गांव के लोगों की छोटी-छोटी जमीनों को किराए पर लेकर काम करके चले जाते है। टैंकर कहां से आया, ये भी जांच का विषय है। इनकी सेफ्टी का कोई ध्यान नहीं रखा जाता।