PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

एच.एम.वी. के कॉमर्स क्लब ने AI: ट्रांसफॉर्मिंग कॉमर्स एंड मैनेजमेंट पर इंटर-क्लास कॉम्पिटिशन आयोजित किया,

Commerce Club of HMV Organized an Inter-Class Competition on Artificial Intelligence

.

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के कुशल नेतृत्व में हंसराज महिला महाविद्यालय के क्कत्र डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के कॉमर्स क्लब ने AI: ट्रांसफॉर्मिंग कॉमर्स एंड मैनेजमेंट थीम पर एक इंटर-क्लास पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन कॉम्पिटिशन आयोजित किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कहा कि ऐसे एकेडमिक कॉम्पिटिशन खास तौर पर स्टूडेंट्स को उनकी छिपी हुई काबिलियत को पहचानने, एनालिटिकल सोच को बढ़ाने और बिजऩेस की दुनिया में उभरते ट्रेंड्स के साथ जुड़े रहने में मदद करते हैं।

.

इस कॉम्पिटिशन में B.Com, BBA, B.Com (फाइनेंशियल सर्विसेज़), B.Voc (BFS), B.Voc (ई-कॉमर्स), और M.Com प्रोग्राम्स के लगभग चालीस स्टूडेंट्स ने जोश के साथ हिस्सा लिया। पार्टिसिपेंट्स ने अपने आइडियाज़ को एक इनोवेटिव और इनसाइटफुल तरीके से पेश किया, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आजकल के एप्लीकेशन्स की उनकी मज़बूत समझ को दिखाता है। इस इवेंट में मिसेज बीनू गुप्ता, मिस मीनू कुंद्रा, डॉ. काजल पुरी और मिसेज सविता महेंद्रू ने जज की भूमिका निभाई ।

.

इस प्रतियोगिता में कॉमर्स, मैनेजमेंट और फाइनेंस में AI की बदलाव लाने वाली भूमिका पर आधारित प्रेजेंटेशन दिखाई गई। जिसमें डिजिटल मार्केटिंग, कंज्यूमर बिहेवियर एनालिसिस, इन्वेस्टमेंट और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट, सप्लाई चेन और ऑपरेशन्स, फाइनेंशियल सर्विसेज़, ऑडिटिंग, फ्रॉड डिटेक्शन, फिनटेक इनोवेशन में AI ड्रिवन चैटबॉट्स, CRM,, स्ट्रेटेजिक प्लानिंग और बिजनेस इंटेलिजेंस पर जोर दिया गया।

.

उभरते हुए विषयों में हयूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में AI, भविष्य की जाब सेल्स, स्टार्टअप्स औ्र बिजनेस मॉडल्स में इनोवेशन, ग्रीन AI, इनिशिएटिव्स के जरिए सस्टेनेबिलिटी और डिजिटल इकानमी में काम्पिटिटिव एडवांटेज के स्ट्रेटेजिक ड्राइवर के तौर पर AI, की पोजिशनिंग भी शामिल थी।

इसके अलावा कई प्रतिभागियों ने भारत में AI, अपनाने की चुनौतियों जैसे उभरते हुए विषयों पर भी चर्चा की। पहला प्राइज़ B.Com सेमेस्टर II, IV, VI और M.Com सेमेस्टर II से क्रमश: झलक खन्ना, मान्या तनेजा, जसप्रीत कौर और खुशी गोगना को दिया गया। दूसरा प्राइज़ B.Com सेमेस्टर II और IV की गुरलीन कौर और आशु, और BBA सेमेस्टर IV की मुस्कान कौशल को मिला। सभी पार्टिसिपेंट्स को एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट दिए गए।

.

कॉमर्स क्लब की इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना ने विजेताओं को बधाई दी और ऑर्गनाइजि़ंग टीम की मेहनत की तारीफ़ की, जिसमें मिसेज़ शेफाली कश्यप और मिसेज़ रितु (इवेंट कोऑर्डिनेटर), डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. जसप्रीत कौर, मिसेज़ कनिका शर्मा, मिसेज़ याग्रिका, मिसेज़ बलजिंदर कौर, मिसेज़ प्रीति, और कॉमर्स क्लब की स्टूडेंट टीम शामिल थी। मंच संचालन कुमारी तनीषा सचेदवा, सेक्रेटरी कॉमर्स क्लब और मोहिनी, असिस्टेंट सेक्रेटरी कॉमर्स क्लब ने किया।

.

.