PTB News

Latest news
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, टोल देने वालों को सरकार देने जा रही हैं बड़ी राहत , इतने रुपए में बन सकेगा ‘लाइफटाइम पास’ 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर पंहुचा US मिलिट्री प्लेन, 13 बच्चे भी शामिल ATM से कैश निकालना होगा और महंगा, फीस बढ़ाने को लेकर RBI ने क्या कहा, दिल्ली में आज होगा महा ‘दंगल’, 1.56 करोड़ वोटर करेंगे 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, क्रेटा कार सवार बदमाशों ने पंजाब कांग्रेस नेता पर की छह राउंड फायर, पूर्व विधायक जीरा की बच गई जान गौ-तस्करों को लेकर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, गोली मारने का आदेश किया जारी, मशहूर पंजाबी सिंगर के घर पर चली गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, PCM SD कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के महिला सशक्तिकरण सेल द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्...
Translate

लोकसभा चुनाव 2024, आप ने किया सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा ऐलान, दिल्ली में हुआ AAP और कांग्रेस में मंथन,

congress-and-aap-will-face-each-lok-sabha-elections-2024-punjab-congress-aap-seat-sharing-big-news

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरेंगी। कई महीनों से इस बात को लेकर चल रहा सस्पेंस आज दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही खत्म हो गया। कांग्रेस के नेता पहले दिन से कह रहे थे कि वह पूरे राज्य में अलग से चुनाव लड़ने की बात पार्टी हाईकमान के सामने रख चुके हैं।

.

.

वहीं, CM भगवंत मान 13-0 से जीत का दावा कर रहे थे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों की तरफ से चुनाव की तैयारियां काफी समय पहले ही शुरू कर दी गई थीं। आप की तरफ से जहां सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस राज्य के लोगों का मूड जानने के लिए तीन निजी कंपनियों के सहयोग से सर्वे करा रही है।

.

यह सर्वे इस महीने के आखिर तक आएगा। पंजाब कांग्रेस प्रभारी योगेंद्र यादव व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सभी लोकसभा हलकों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर चुके हैं। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प थे। उस समय राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार थी। वहीं, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व भाजपा-अकाली दल के बीच में सीधा मुकाबला था।

.

.

उस समय भाजपा और अकाली दल का गठबंधन कायम था। राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा-अकाली दल गठबंधन के हिस्से में 4 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट पर जीत मिली थी। यह सीट राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीती थी। वह उस समय संगरूर लोकसभा सीट से जीतकर कर संसद पहुंचे थे। पंजाब में मौजूदा समय में कांग्रेस के पास 7 सीटें हैं।

.

जालंधर के सांसद संतोख सिंह की 14 जनवरी 2023 को अचानक मौत हो गई थी। उसके बाद उस सीट के लिए हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू चुनकर संसद में पहुंचे थे। यह सीट ही केवल आम आदमी पार्टी के पास है। जबकि, भगवंत मान के सीएम बनने के बाद संगरूर में हुए उप चुनाव शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने जीती थी। भाजपा और अकाली दल के पास 2-2 सीटें हैं। वहीं, अब भाजपा व अकाली दल दोनों अलग चल रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों में गठबंधन होगा। 

.

.

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीतकर पंजाब की सत्ता पर कब्जा किया था। जबकि, कांग्रेस को मात्र 18 सीटें मिली थीं। वहीं, इस चुनाव में भाजपा और अकाली दल की राहें अलग हो गई थीं। इस चुनाव में भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद ने संयुक्त मिलकर चुनाव लड़ा था। जबकि, अकाली दल और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में अकाली बसपा को 4, भाजपा गठबंधन को 2 व एक सीट अन्य ने जीती थी।

Latest News