PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब में फिर बढ़ीं कोरोना की नई पाबंदियां, नाइट कर्फ्यू से लेकर क्या मिली छूट,

punjab school college reopening news government on coronavirus and night curfew restrictions Punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में अभी स्कूल-कॉलेज अभी नहीं खुलेंगे / मंगलवार को पंजाब सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को 8 फरवरी तक बढ़ा दिया है / इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा / सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में नो मास्क – नो सर्विस का नियम लागू रहेगा /

इसके अलावा चुनाव आयोग की राहत के बाद पंजाब सरकार ने भी आउटडोर में एक हजार और इंडोर में 500 लोगों की गैदरिंग को छूट दे दी है / पंजाब के गृह सचिव ने सभी डीसी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों को आदेश भेज इसे सख्ती से लागू करने को कहा है / राज्य में कोरोना के केसों में कमी जरूर आ रही है लेकिन मौतें नहीं रुक रही हैं, जिस वजह से सख्ती बरकरार रखी गई है /

नए आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूल, कॉलेज, यूनीवर्सिटी, कोचिंग इंस्टीट्यूट आदि बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन टीचिंग के लिए इन्हें खोला जा सकता है / यहां स्टूडेंट्स को नहीं बुलाया जा सकता / मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को इससे छूट दी गई है /

इसके इलावा बार, जिम और सिनेमा 50% क्षमता के साथ खुलेंगे, पंजाब सरकार ने नए आदेश में साफ कर दिया है कि बार, जिम, सिनेमा, मल्टीप्लैक्स, रेस्टोरेंट, स्पा, स्पोर्ट्स कॉप्लैक्स, म्यूजियम, जू आदि 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। इनके कर्मचारियों को कोविड की डबल डोज जरूरी है /