PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन,

District-Level Handball Championship Successfully Organised at Innocent Hearts School, Noorpur

PTB News “शिक्षा” : ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में हाल ही में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के अंतर्गत लड़कियों की 16 तथा लड़कों की 18 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में दुसांझ कलां ने प्रथम, रायपुर रसूलपुर ने द्वितीय तथा कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल, जालंधर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में दुसांझ कलां ने प्रथम, कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल, जालंधर ने द्वितीय तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

.

.

अंडर-21 वर्ग में सरकारी स्कूल, सुच्ची पिंड ने प्रथम तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के अंडर-14 वर्ग में सरकारी हाई स्कूल, नूसी ने प्रथम, कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल, जालंधर ने द्वितीय तथा एम.जी.एन. अर्बन एस्टेट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान दुसांझ कलां, द्वितीय स्थान सरकारी हाई स्कूल, नूसी तथा तृतीय स्थान कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल और एम.जी.एन. अर्बन एस्टेट ने हासिल किया। लड़कों के अंडर-21 वर्ग में सरकारी हाई स्कूल, नूसी ने प्रथम, दुसांझ कलां ने द्वितीय तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर और रायपुर रसूलपुर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

.

.

इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में जिला हैंडबॉल कोच कुलविंदर सिंह, स. कमलदीप सिंह, श्री सोमनाथ, श्री रमन मेहरा, श्री संजीव कुमार शर्मा, स. गुरप्रीत सिंह तथा स. जसपाल सिंह ने विशेष योगदान दिया। स्कूल की मैनेजमेंट की ओर से प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, कोच साहिबान तथा आयोजन को सफल बनाने वाली पूरी टीम का धन्यवाद किया गया। मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

.

.

.