PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक...

एच.एम.वी. ने शानदार और जोश भरे अंदाज़ में फ्रैशर नाइट 2026 का आयोजन किया,

HMV Hostellers Celebrate Fresher’s Night 2026

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने अपनी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला की देखरेख में वाइब्स एंड विवासिटी थीम पर ‘फ्रैशर नाइट 2026’ का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलित करके और डीएवी गान के गायन के साथ हुई, जिससे माहौल आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण बन गया। चीफ वार्डन सुश्री रुचिका वर्मा ने प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला को प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया।

.

.

प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करने के महत्व पर ज़ोर दिया। शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिसमें छात्राओं ने उत्तराखंड, जम्मू, कश्मीर, हिमाचल और पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों के शानदार लोक नृत्य प्रस्तुत किए। पहले साल की छात्राओं की आत्मविश्वास भरी और शानदार रैंप वॉक ने सभी का मन मोह लिया।

.

मॉडलिंग इवेंट के जजों में डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. श्वेता चौहान, श्रीमती बीनू गुप्ता, श्रीमती नवनीता और सुश्री सोनिया महेंद्रू शामिल थीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के हुनर और आत्मविश्वास की सराहना की। सुश्री अर्पणदीप कौर (पीजीडीसीए) को ‘मिस फ्रेशर’ चुना गया, जबकि सुश्री कामाक्षी (बीएसी बायोटेक्नोलॉजी) फस्र्ट रनर-अप और सुश्री कनवी (बी.वॉक कास्मेटोलोजी) सेकंड रनर-अप रहीं। कुछ खास टाइटल भी दिए गए जिनमें सुश्री दिया (बीएसी नॉन-मेडिकल) को ‘मिस चार्मिंग’, सुश्री मधुरिका सैन (एम.एस.सी.आई.टी.) को ‘मिस एलिगेंस’, सुश्री महक जान (बीए 1) को ‘मिस एथनिक ग्रेस’, सुश्री रिदम (+1 आर्ट्स) को ‘मिस ग्लैमरस’ और सुश्री तन्वी (बीबीए 1) को ‘मिस बेस्ट कैटवॉक’ का खिताब मिला।

.

.

प्यार और यादगार तोहफ़े के तौर पर पहले साल की सभी छात्राओं को ‘फ्रैशर गिफ्ट’ दिए गए। हॉस्टल हेड गर्ल ने प्रिंसिपल और संस्थान का दिल से शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने हॉस्टल में रहने के लिए आरामदायक और अच्छा माहौल दिया। कार्यक्रम का समापन चीफ वार्डन सुश्री रुचिका वर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। पूरे साल अपनी समर्पित सेवा के लिए वार्डन और हॉस्टल स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। जश्न का समापन एक खास डिनर और डीजे के साथ खुशी-खुशी हुआ, जिससे यह शाम सभी के लिए एक यादगार पल बन गई।

.

.