PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब में हुआ बड़ा हादसा, सिलिंडर से गैस लीक होने पर भड़की आग, तीन बच्चों सहित चार लोग झुलसे,

fire-broke-out-in-house-in-khanna-due-to-gas-leak-from-cylinder-punjab

.

PTB Big न्यूज़ खन्ना : खन्ना के गांव अलौड में एक घर में खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोग झुलस गए। इनमें से दो बच्चों को खन्ना से चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रविवार की रात को खाना बना रही थी। उसका बेटा, भतीजा और भतीजी पास बैठे थे। तभी उसकी पत्नी हाथ धोने चली गई।

.

.

इसी दौरान सिलिंडर में से गैस लीक हुई और आग फैल गई। बच्चों की चीखें सुनकर घर में मौजूद बुजुर्ग जोगा सिंह उन्हें बचाने गया तो वह भी झुलस गया। घर में चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग को काबू करके बच्चों की जान बचाई। सिलिंडर को तुरंत घर से बाहर फेंक बड़ा हादसा टाला गया। झुलसे बच्चों की उम्र 6 से 14 साल है। वे करीब 40 फीसदी झुलस गए हैं।

.

.

झुलसे लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। पूर्व सरपंच ने बताया कि पहले इन्हें फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से इलाज नहीं मिला तो मंडी गोबिंदगढ़ के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां भी इलाज से मना कर दिया गया। आखिर वे वापस झुलसे लोगों को लेकर खन्ना सरकारी अस्पताल आए। इस दौरान बच्चे बुरी तरह से तड़पते रहे।

.

.

.