PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

कांग्रेसी नेता का बड़ा बयान, अगर राज्य में सरकार बनी तो मिलेगी 6000 रुपये मासिक पेंशन व 300 यूनिट फ्री बिजली,

haryana-assembly-election-2024-congress-said-government-comes-to-haryana-give-pension-6000-rupees-300-units-free-electricity

PTB Political न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा में कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि बीजेपी के साढ़े नौ साल के शासन के दौरान राज्य प्रति व्यक्ति आय और कानून व्यवस्था सहित अलग-अलग मापदंडों में पिछड़ गया। इसके साथ ही उसने बीजेपी को ‘झूठ’ बोलने वाली पार्टी करार दिया। निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की घोषणा के एक दिन बाद कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महम की नयी अनाज मंडी में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी नीत सरकारों को बदलने का समय आ गया है।’’

.

.

हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखना दुखद है कि हरियाणा, जो ‘‘प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में पहले स्थान पर था, कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर और खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, और रोजगार प्रदान कर रहा था, अब अलग-अलग क्षेत्रों में पिछड़ गया है’’

.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया, ‘‘आज हरियाणा बेरोजगारी से जूझ रहा है, अपराध बढ़ रहा है, नशे की समस्या है, भ्रष्टाचार में प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारत सरकार की ओर से जारी सामाजिक प्रगति सूचकांक में कहा गया है कि हरियाणा सबसे असुरक्षित राज्यों में से एक है।’’ उन्होंने कहा कि अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद ‘‘हरियाणा में सत्ता परिवर्तन निश्चित है।’’

.

haryana-assembly-election-2024-congress-said-government-comes-to-haryana-give-pension-6000-rupees-300-units-free-electricity

.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी, हर परिवार को 300 यूनिट (मासिक) बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। गरीब परिवारों को 100 वर्ग गज जमीन मुफ्त में दी जाएगी और उन भूखंडों पर मकान बनाए जाएंगे।

.

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी झूठ बोलने वाली पार्टी है। उसने जनता से किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया, जबकि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की सरकार बनने पर फसलों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी के साथ-साथ कृषि ऋण माफ कर किसानों को राहत दी जाएगी।

.

.

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी ने साढ़े नौ साल पुरानी सरकार की विफलता का दोष (पूर्व) मुख्यमंत्री (मनोहर लाल खट्टर) पर डालकर उन्हें बदल दिया. इस बदलाव से काम नहीं चलेगा और लोग पूरी बीजेपी सरकार को बदल देंगे।