PTB News

Latest news
जालंधर, ओर्थोनोवा अस्पताल के प्रख्यात पर डॉ. हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉ. ALI... जालंधर, अवैध टैक्सी स्टैंड विवाद, PTB News के पास पहुंची परमिशन की कॉपी, पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, 10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ... जालंधर, एक ओर सरकारी जमीन हुआ कब्जा, जिला प्रशासन व जिला पुलिस को नहीं हुई कानों कान कोई खबर, पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड खत्म, दस्तावेज व अन्य सामान किये गए जब्त, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम में लोग हुए इकठ्ठे,
Translate

USA जाने वाले लोगों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, वीजा लेना होगा बहुत आसान, जाने कैसे बने समीकरण?

getting visa usa will be easy america can give gift during pm modi visit PTB Big News USA Visa PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ वाशिंगटन : अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि वीरवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से साथ रात्रिभोज किया, साथ ही उन्हें कई उपहार भी भेंट किए। यात्रा के दौरान पीएम मोदी जो बाइडेन से साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। इनमें सबसे अहम मुद्दा यूनाइटेड स्टेट्स के लिए वीजा प्रोसेस और वेटिंग टाइम का भी है।

अनुमान लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी की राजकीय यात्रा से देशवासियों को फायदा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सरकार कुछ लोगों के लिए यूनाइटेड स्टेट्स जाना और रहना आसान करने वाली है। सूत्रों के अनुसार विदेश विभाग गुरुवार को ही घोषणा कर सकता है कि कुछ भारतीय और अन्य विदेशी कर्मचारी विदेश यात्रा किए बिना अमेरिका में एच1बी वीजा को नवीनीकृत करा सकेंगे।

सूत्रों के अनुसार यह एक पायलट प्रोजेक्ट होगा, जिसका आने वाले वर्षों में विस्तार किया जा सकता है। अब तक यूएस एच1-बी वीजा के सबसे सक्रिय उपयोगकर्ता भारतीय नागरिक रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2022 में लगभग 442000 ने एच1-बी वीजा का उपयोग किया, जिनमें से 73% भारतीय नागरिक थे।

बता दें कि फिलहाल US वीजा अप्रूवल के लिए 6 महीने से भी ज्यादा का समय लगता है। हालांकि, बाइडेन और PM मोदी की मुलाकात के बाद इस वेटिंग पीरियड की झंझट को खत्म किया जा सकता है। इसका फायदा कुछ स्किल्ड लोगों को मिलेगा।

Latest News

Latest News