blood donation camps continues for the second day in red cross society dc apeeeals blood doners to come forward for this noble cause Jalandhar
जिलाधीश ने कहा खून दान करने वाले इस नेक कार्य के लिए आए आगे,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के निर्देशों पर मंगलवार को एक और खूनदान कैंप रैड्ड क्रास सोसायटी के कैंपस में लगाया गया, जहाँ दो कैंपों में तकरीबन 28 यूनिट ख़ून एकत्रित किया गया / इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव इन्द्रदेव सिंह ने बताया कि पहला कैंप शुक्रवार को लगाया गया था, जिसमें 16 यूनिट ख़ून एकत्रित किया गया और आज दोपहर तक ख़ून दान करने वालों की तरफ से 12 यूनिट ख़ून दान किया गया /
. .सचिव ने कहा कि इस कदम का उदेश्य कोविड-19 महामारी दौरान अस्पतालों में ख़ून की अपेक्षित उपलब्धता को यकीनी बनाना है, जिससे मरीज़ों विशेषकर गंभीर बीमारी से पीडित रोगियों को ख़ून के लिए किसी मुश्किल का सामना न करना पड़े / इस सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि उनके ध्यान में आया था कि जबसे महामारी शुरू हुई है, खूनदान कैंपों में रुकावट आने के कारण ब्लड बैंकों में ख़ून की कमी हो गई है /
..
उन्होनें आगे कहा कि कैंसर, थैलेसीमिया से पीडित मरीज़ों और कुछ प्रसूतों के मामलों में इलाज दौरान मरीज़ों को ख़ून की ज़रूरत पड़ती है और छोटे खूनदान कैंप लगाना रोगी के लिए मददगार सिद्ध होगा / उन्होंने लोगों को जरूरतमंद मरीज़ों की सहायता के लिए इंसानियत के नाते ख़ून दान करने के लिए आगे आने का न्योता दिया /
. .ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राकेश चोपड़ा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताज़ा आदेशों अनुसार Covid19 टीकाकरण करवाने वाले लोगों को हर ख़ुराक के 14 दिनों के पूरा होने के बाद ख़ून दान करने की सलाह दी जाती है और वह लोग, जिनका टीकाकरण नही हुआ, वह नियमित रूप में ख़ून दान करना जारी रख सकते हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
blood donation camps continues for the second day in red cross society dc apeeeals blood doners to come forward for this noble cause Jalandhar


































