PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

जालंधर, पूर्व मंत्री के घर के बाहर हुआ भयानक एक्सीडेंट, लड़की ने हॉकर व मंत्री की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, एक घायल,

horrific-accident-occurred-outside-the-home-of-former-jalandhar-cabinet-minister-manoranjan-kalia-one-girl-collided-with-a-hawker-and-the-ministers-car-injuring-one-person

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर आज यानी रविवार की सुबह कार सीख रही युवती ने एक्सीडेंट कर दिया। जिसमें अखबार बांटने वाला एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवती ने कार बैक करते हुए ये हादसा कर दिया। घटना में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की निजी गाड़ी और उनका घर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने उक्त मामले की जांच शुरू कर दी है

.

.

और मामले में पीड़ित का इलाज सिविल अस्पताल जालंधर से करवाया गया। रस्ता मोहल्ला का रहने वाले दीपक ने बताया कि ये सारी घटना सुबह करीब सवा सात बजे हुई। मैं अपनी साइकिल पर सवार होकर अखबार बांटने के लिए जा रहा था। इतने में बैक कर रही गाड़ी आकर मुझसे टकरा गई। ये घटना शास्त्री मार्केट चौक के पास हुई। घटना में मैं अकेला जख्मी हुआ था। लोगों की मदद से मुझे सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया था। 

.

.

वहीं, मंत्री मनोरंजन कालिया के मुताबिक जो गाड़ी उनकी क्षतिग्रस्त हुई है, वह उन्होंने कुछ माह पहले ही ली थी, क्योंकि पिछली गाड़ी उनकी ग्रेनेड हमले में क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना स्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि ये हादसा सुबह सात बजे हुआ था। सूचना मिलते ही हमारी टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। हादसा पूर्व मंत्री कालिया के घर के बाहर हुआ था। गाड़ी ने पहले एक साइकिल वाले को टक्कर मारी थी।

.

जिसके बाद उक्त गाड़ी पीछे खड़ी पूर्व मंत्री कालिया की गाड़ी से टकराई। हादसे के बाद लड़की घबरा गई थी, जिसके चलते उसने आगे बढ़ने के लिए फिर से रेस दबा दी, जिससे वह फिर कालिया के घर से उक्त गाड़ी टकराई। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। जिसकी हालत खतरे से बाहर है। जख्मी लड़की की उम्र करीब 18 वर्ष है। फिलहाल जख्मी व्यक्ति द्वारा इलाज करवाया जा रहा है। जांच के बाद मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

.

.