PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / होशियारपुर : पंजाब सरकार ने सीनियर वकील इंद्रपाल सिंह धनां को पंजाब का सूचना कमिश्नर नियुक्त किया है। वह मूलरूप से होशियारपुर के रहने वाले हैं। वहीं, समाजसेवी के रूप में उनकी इलाके में पहचान है। वह पूर्व DGP सुरेश अरोड़ा का स्थान लेंगे, जो सितंबर में इस पद से रिटायर हुए थे। धनां के नाम ने सभी को हैरान किया है,
..
.क्योंकि इस दौड़ में CM भगवंत मान के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.वेणुप्रसाद का नाम भी चल रहा था। इंद्रपाल सिंह धनां फौजदारी केसों के नामी वकील हैं। इसके अलावा इनके दादा हरबक्श सिंह भी बैरिस्टर थे। सामूहिक पंजाब में वह डिप्टी स्पीकर भी रहे हैं। उनके परदादा गुलाब सिंह सेशन जज रहे हैं। इंद्रपाल सिंह की दो बेटियां भी वकील हैं। जबकि, बेटा भी वकालत की पढ़ाई कर रहा है।
. . . .