PTB News

Latest news
USA चलना है तो एक करोड़ दो, NRI पति ने पत्नी से कर दी भारी डिमांड, जाने पूरा मामला, IRS अफसर के पास बरामद हुआ 3.5 KG सोना, 2 किलो चांदी, दुबई में मकान सहित करोड़ों की प्रॉपर्टी, CBI के... प्रसिद्ध TV अभिनेता का हुआ निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद ली आखिरी सांस, पंजाब में पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भेजी थी जानकारी, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ Menstrual Hygiene Day-2025 ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र माहिन सेठी ने जेईई एडवांस 2025 में आल इंडिया 999वां रैंक... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई एडवांस्ड 2025 में शानदार प्रदर्शन : अर्पित गुप्ता ने 1979 ए... एचएमवी की अंग्रेजी (आनर्स) की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन, Canada में Work Permit के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने की लाखों की ठगी, MD, सहित 4 पर दर्ज हुई FIR, बैंकों से लोन लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर, ब्याज दर में कटौती की संभावना,
Translate

जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन, प्लाजा होटल की अवैध मार्केट को किया सील, इस होटल के खिलाफ इतनी शिकायतें फिर भी किया जा रहा है अनदेखा,

jalandhar Big news illegal market seal plaza hotel atp pooja manns big action Then why is Hotel Meriton being ignored

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : जालंधर नगर निगम के अधिकारी एक बार फिर से एक्शन मुड़ में हैं। आज ऐसा ही एक एक्शन निगम अधिकारीयों द्वारा करते हुए प्लाजा होटल को तोड़ कर बनाई जा रही मार्केट और दुकानों को निगम की टीम ने सील कर दिया। इस अवैध रूप से बने इस मार्कीट का मीडिया कर्मियों ने लगातार पर्दाफाश किया था, जिसके बाद इसे आज निगम अधिकारीयों ने सील कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर एटीपी पूजा मान और उनकी टीम ने प्लाजा होटल की अवैध मार्कीट सील कर दी। अवैध रूप से बनाई जा रही इस मार्कीट को लेकर पहले भी मीडिया कर्मियों ने प्रकाशित किया था, जिसके बाद संज्ञान लेते हुए निगम कमिश्नर ने मार्कीट को सील करने का आदेश दिया था। आदेश के करीब तीन महीने बाद प्लाज होटल की मार्केट सील कर दी गई।

वहीं एटीपी पूजा मान ने मीडिया को बताया कि कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर यह कार्ऱवाई की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अवैध रूप से बन रही कई और इमारतों को भी जल्द सील किया जाएगा। कमिश्नर ने इसके लिए आदेश दे दिया है। ATP पूजा मान के मुताबिक अवैध रूप से बनी इमारतों पर कार्रवाई जारी रहेगी। आपको बता दें की नगर निगम के कमिश्नर कब होटल मेरिटोन की और रुख करेंगे जिसके प्रबंधकों ने होटल निगम अनुसार बनाने की बजाए अपने तरिके से इसका निर्माण किया।

हैरानी की बात तो यह है की बीते दिनों इस होटल के खिलाफ मिल रही लगातार शिकायतों के बाद खाना पूर्ति करते हुए निगम अधिकारी द्वारा सिर्फ इसकी पैमाइश की गई और आज तक इस पैमाइश के नतीजों का कुछ आता पता नहीं हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है होटल बनने के कई महीनों के बाद भी होटल को आज तक निगम कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं दे पाई है, इसका सीधा कारन यह है की होटल में बहुत से खामियां हैं, जिसकी वजह से होटल प्रबंधन को निगम कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं दे रहा है।

खेर बेशर्मी की भी हद होती है, निगम अधिकारी अवैध रूप से बन रही इमारतों को सील करने का ढिंढोरा तो पीटते हैं, लेकिन करवाई चंद लोगों के खिलाफ ही की जाती है, जबकि निगम के अधिकारी हो सकता है की कुछ सफेदपोश नेताओं के नीचे दबे हों, लेकिन मीडिया अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी से लोगों के सामने शहर में हो रहे अवैध निर्माणों के खुलासे कर उजागर करता रहेगा।

Latest News

Latest News