PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर कैंट में दिवाली की रात तेजधार हथियारों से लैस अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर कबाड़ी के गोदाम में घुसकर हमला कर दिया। सारे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी फुटेज वीरवार को सामने आया। जिसमें तलवारों से लैस दो युवक बेड पर सो रही युवक पर ताबड़तोड़ वार करते नजर आ रहे हैं। घटना में जख्मी युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिवाली की रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात जालंधर कैंट के अधीन पड़ते इलाके दीप नगर में हुई। बताया जा रहा है की रात करीब 11.53 बजे हमलावरों ने कबाड़ी के गोदाम में घुसकर हमला किया। घटना के वक्त पीड़ित अपने गोदाम में कंबल ओढ़कर सो रहा था। आरोपियों ने आते ही सोते-सोते हमला कर दिया।
.
.घटना के वक्त अगर पीड़ित ने कंबल न ओढ़ा होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। क्योंकि आरोपियों द्वारा सीझी तलवार से काफी जोरदार वार किए गए। सारे घटनाक्रम को लेकर पीड़ितों द्वारा शिकायत थाना जालंधर कैंट की पुलिस को दी गई है। गुरुवार को सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
. . .