PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ज़िला कचहरी में लगवाया Covid-19 टीकाकरण कैंप,

Jalandhar District Legal Services Authority set up Covid-19 Vaccination Camp in District Court

Jalandhar District Legal Services Authority set up Covid-19 Vaccination Camp in District Court

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : कोविड -19 के बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए ज़िला और सैशनज़ जज-कम चेयरमैन ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी, जालंधर रुपिन्दरजीत चहल के नेतृत्व में ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी, जालंधर की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ज़िला कचहरी जालंधर में कोविड -19 टीकाकरण कैंप लगाया गया /

.

.

इस कैंप सम्बन्धित जानकारी देते हुए ज़िला और सैशनज़ जज ने बताया कि आज का यह टीकाकरण कैंप ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी, जालंधर के पैनल के वकीलों, स्टाफ और पैरा लीगल वलंटियरों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकार की तरफ से प्रमाणित वैक्सीन लगाने के लिए लगाया गया है /

.

.

उन्होनें कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए वैक्सीन बहुत ज़रूरी है / आज जब देश में कोरोना महामारी के लाखों केस रोज़ाना सामने आ रहे हैं और कीमती जानों का नुक्सान हो रहा है,इस समय में टीकाकरण ही इसका एक मात्र इलाज है और हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए / इस अवसर पर उन पैनल के वकीलों, पैरा लीगल वलंटियरों और स्टाफ के सदस्यों को आदेश दिए गए कि वह सरकार की तरफ से तय किये नियमों अनुसार महामारी से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क और सैनेटाईज़र के प्रयोग को सुनिश्चित करें /

.

.

इस अवसर पर डा. गगनदीप कौर, सी.जे.एम-कम-सैक्ट्री ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी जालंधर ने बताया कि पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी, चंडीगढ़ के निर्देशों के अंतर्गत आज टीकाकरण की पहली ख़ुराक दी गई और सरकार की तरफ से तय किये समय अनुसार दूसरी ख़ुराक का प्रबंध भी ज़िला कानूनी सेवाएं अथारिटी जालंधर की तरफ से पैनल के वकीलों, स्टाफ और पैरा लीगल वालंटियर के लिए किया जायेगा /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Jalandhar District Legal Services Authority set up Covid-19 Vaccination Camp in District Court