PTB Crime न्यूज़ जालंधर : विदेश भेजने का झांसा देकर Travel Agent दंपती Sikandar Singh wife Apoorva ने युवक से 14 लाख रुपये ठग लिए। होशियारपुर के रहने वाले नितिन राणा ने ठगी की शिकायत थाना छह की पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद Travel Agent दंपती जोकि जालंधर हाइट्स के रहने वाले सिकंदर सिंह और उसकी पत्नी अपूर्वा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
. .वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित नितिन राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी जानकार के जरिए आरोपित के उनका संपर्क हुआ था। उसने Travel Agent से काल पर बात की तो उक्त Travel Agent दंपति Sikandar Singh wife Apoorva ने उनको माडल टाउन के पास मिलने के लिए बुलाया। जहां उनको विदेश भेजने का झांसा दिया कि वह उनको विदेश भेज देगा और छह महीने के अंदर Visa आ जाएगा।
.उसने हर बार नया-नया बहाना बनाकर करीब 14 लाख रुपये ऐंठ लिए, लेकिन Visa नहीं लगवा कर दिया। उसने कई बार मोबाइल पर फोन करके बात करने की कोशिश की, लेकिन उक्त Travel Agent ने काल उठानी ही बंद कर दी। जिसके बाद उन्होंने थाना छह की पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपित सिकंदर सिंह और उसकी पत्नी अपूर्वा के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।
. .






































