PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, Auto वाले से की महिला और उसके बेटे ने अश्लील हरकत, निजी अंग में डाल दिया लकड़ी का बेलन,

punjab-fazilka-auto-driver-was-sexually-assaulted-a-rolling-pin-was-inserted-into-his-private-parts

PTB Crime न्यूज़ फाजिल्का : फाजिल्का जिले से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला और उसके बेटे ने मिलकर एक ऑटो ड्राइवर के साथ बर्बरता की। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित ऑटो ड्राइवर उक्त महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और उनके बीच पैसों का लेन-देन भी होता था। जानकारी के अनुसार, दोषियों ने पीड़ित को अपने घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की।

.

.

इस दौरान उन्होंने उसके निजी अंग में लकड़ी का बेलना डाल दिया। यह कृत्य काफी समय तक चलता रहा। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दोषियों ने लगभग 8 मिनट का वीडियो भी बनाया, जिसमें पीड़ित के साथ हो रही बर्बरता दिखाई गई, और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हुआ।

.

.

पीड़ित ऑटो ड्राइवर को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने बताया कि पीड़ित लंबे समय से उक्त महिला से मिलने जाता रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की तबीयत बिगड़ने पर ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सिटी के एस.एच.ओ. लेखराज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

.

पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश को पीड़ित का बयान दर्ज करने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बयान दर्ज होने और जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला न केवल जिले में बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है, और पुलिस इसे गंभीरता से लेकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की तैयारी में है।

.

.