PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर के एक शोरूम के मालिक से हुई लाखों की ठगी, FIR हुई दर्ज,

jalandhar-mahajan-tyre-showroom-owner-cheated-by-ekam-trading-company-fir-ragisterd

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के लुधियाना की एकम ट्रेडिंग कंपनी के जालंधर के स्टाइल आफ महाजन टायर शोरूम के मालिक से लाखों रुपए की ठगी कर दी। इसे लेकर जालंधर सिटी पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-4 में लुधियाना की एकम ट्रेडिंग कंपनी के मालिक और परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों ने पीड़ित करीब 77 लाख रुपए का माल तैयार करवाया और फिर पैसे नहीं दिए।

.

.

जिसके चलते पीड़ित ने मामले की शिकायत दी तो जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द पुलिस आरोपियों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। पुलिस को दी गई शिकायत में विनीत महाजन ने कहा- उसकी दुकान पर 25 जुलाई 2024 को लुधियाना की एकम ट्रेडिंग कंपनी के मालिक साहिब सिंह आए और टायर ट्यूब लेकर आगे बेचने के लिए कहा।

.

.

उससे सामान लिया और पेमेंट भी कर दी। विश्वास बनाने के बाद दोबारा 49 लाख 69 हजार 725 और उसके बाद 27 लाख 21 हजार 600 रुपये के टायर ट्यूब और सामान और ले लिया। इसके बाद उसने न सामान बेचा, न पैसे वापस दिए। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई तो जांच के बाद ट्रेडिंग कंपनी के मालिक साहिब सिंह, पत्नी हरप्रीत कौर, मां रजवंत कौर और पिता वरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

.