.
.
PTB Big Accident News Drunk man rams car on divider, kills one New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ नई दिल्ली : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में एक कार ने तड़के सड़क के किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया / इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए / पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 23 साल के आरिफ खान के रूप में हुई है / वहीं, घायलों की पहचान साहिब (23), शेख साजू (48) और नौशाद (23) के रूप में हुई /
.
.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) चिन्मय बिस्वाल ने बताया जा रहा है कि तड़के तीन बजकर 33 मिनट पर यह जानकारी मिली / पीड़ितों को तत्काल एम्स ले जाया गया जहां आरिफ को मृत घोषित कर दिया गया /
.
.
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद 36 वर्षीय आरोपी अभिषेक दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया / शुरुआती जांच से पता चला है कि वह दुर्घटना के समय शराब पीकर वाहन चला रहा था / पुलिस ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News Drunk man rams car on divider, kills one New Delhi






































