.
.
PTB Big Crime News Amritsar murder case in Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के धार्मिक स्थल कहे जाने वाली गुरु नगरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बीती रात गुरुद्वारा शहीदां साहिब के सामने स्थित सब्जी मंडी में गुरप्रीत सिंह उर्फ गुड्डू का उसी के दोस्त सुक्खा ने किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद पेट में किरच घोंपकर सरेराह कत्ल कर दिया और मौके से भागने में कामयाब हो गया /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत सिंह को तुरंत उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया / इस घटना कर्म के पीछे के सही कारणों का भी पता नहीं चला पाया है /
.
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई है वहीं पुलिस के सीनियर अधिकारी ए.सी.पी. जसप्रीत सिंह का कहना है की गुरविंदर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
.
.
व आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, यह हत्या किस बात को लेकर की गई है उसके सही कारणों का पता आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा / फ़िलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फेल गई है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Amritsar murder case in Punjab






































