.
.
PTB Big Breaking News shimla warning of hailstorm and storm for himachal from 23 june
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : हिमाचल में रविवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है / मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 से 25 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है / 24 जून को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है /
.
.
27 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं / पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है / जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के हिमाचल पहुंचने के आसार जताए गए हैं /
.
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक जुलाई की दो या तीन तारीख को प्री मानसून की बारिश शुरू होगी / पांच से छह जुलाई तक मानसून हिमाचल पहुंच सकता है / उधर, शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा / धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई /
.
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.2, बिलासपुर में 39.0, हमीरपुर में 38.4, सुंदरनगर में 38.2, कांगड़ा में 37.6, चंबा में 37.0, भुंतर में 36.2, नाहन में 33.8, सोलन में 33.0, धर्मशाला में 30.6, शिमला में 27.8, कल्पा में 23.7 और डलहौजी में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ /
.
उधर, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है / शुक्रवार रात को मंडी में न्यूनतम तापमान 22.1, हमीरपुर में 21.3, बिलासपुर में 21.0, ऊना में 20.7, नाहन में 20.4, शिमला में 17.2, धर्मशाला में 16.8 और मनाली में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ / रविवार से मौसम में आने वाले संभावित बदलाव से मैदानी क्षेत्रों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News shimla warning of hailstorm and storm for himachal from 23 june




































