.
.
PTB News Registration for Punjabi Folk-Dancing Camp in Lyallpur Khalasala College will commence from this day for 2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर में पंजाबी लोक-नाच कैंप सम्बन्धित एक मीटिंग प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा की अगवाई में हुई, जिसमें तारीख़ 28 जून, 2019 से 07 जुलाई 2019 तक होने वाले पंजाबी लोक-नाच कैंप के बारे में चर्चा की गई / कैंप के इंचार्ज प्रो. पलविन्दर सिंह ने बताया कि इस कैंप में भंगड़ा, गिद्दा, गाने आदि लोक-नाच का प्रशिक्षण बिलकुल मुफ़्त दिया जाएगा /
.
.
उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी रजिश्ट्रेशन 26 से 27 जून को कालेज के ओपन एयर थियेटर में 5 से 7 बजे तक करवा सकता है / इस मौके पर कालेज के प्रिंसिपल सम्रा ने वालंटियर और अध्यापक साहिबान को लोक-नाच कैंप को सफलता बनाने के लिए प्रेरित किया / लोक-नाच कैंप का पोस्टर भी जारी किया गया /
.
.
इस मौके प्रो. पलविन्दर सिंह बोलीना, प्रो. हरजिन्दर सिंह सेखों, प्रो. अंमृतपाल सिंह निन्दरायोग, प्रो. गगनदीप सिंह, डा. अजीतपाल सिंह, प्रो. सतपाल सिंह, प्रो. हरविन्दर कौर, प्रो. सोनू गुप्ता, प्रो. जसप्रीत कौर खहरा, प्रो. जसप्रीत कौर सैनी, प्रो. गुरजिन्दर कौर, प्रो. पूजा सोनिक, प्रो. सिमरन कौर, मैडम मोनों और कालेज के पुराने विद्यार्थी जिन्होंने भंगड़े और गिद्दो में हिस्सा लिया हुआ है उपस्थित थे /
.
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News Registration for Punjabi Folk-Dancing Camp in Lyallpur Khalasala College will commence from this day for 2019




































