.
.
PTB Big Breaking News Patiala prison prisoner death Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नाभा : नाभा में नई बनी ज़िला ज़ैल में बरगाड़ी बेअदबी कांड के मुलजिम का कत्ल कर दिए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है / बताया जा रहा है कि यह कत्ल तब हुआ जब जेल के अंदर ही कुछ कैदियों के बीच में लड़ाई के दौरान अंडर ट्रायल कैदी पर भी कुछ कैदियों ने हमला कर दिया और इस दौरान उसकी मौत हो गई /
.
.
जानकारी के अनुसार मृतक कैदी की पहचान महेन्दरपाल सिंह निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है, जोकि अंडर ट्रायल पर था / इस संबंधी जानकारी मिलते ही जेल अधिकारीयों के हाथ पांव फूल गए और मौके पर जेल के सुरक्षाकर्मी और खुद जेल सुपरिटेंडेंट मौके पर पहुंचे व घटना संबंधी जाँच में जुट गए /
.
.
इस मामले में देते हुए ज़ैल अधिकारी ने बताया कि महेन्दरपाल पर ज़ैल में बंद दो ओर कैदियों की तरफ से हमला कर दिया गया / जेल अधिकारी के मुताबिक जेल की मुरमत का काम चल रहा था, जिसकी वजह से जेल में पड़े सरिया के साथ ही कैदी महेन्दर सिंह और गुरसेवक सिंह ने महेन्दरपाल पर हमला कर दिया /
.
.
इस दौरान जेल प्रशासन की तरफ से गंभीर ज़ख्मी हालत में महेन्दरपाल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई / फ़िलहाल जेल अधिकारी का कहना है कि सारी घटना में शामिल कैदियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है व मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Patiala prison prisoner death Punjab




































