PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर, आप वर्करों पर दर्ज हुई FIR, पुलिस पहचान कराने में जुटी,

punjab-jalandhar-fir-lodged-against-aap-party-workers

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल बीते दिन भाजपा में शामिल हो गए। दोनों नेताओं के खिलाफ आप वर्करों ने जमकर भड़ास निकाली और प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने जालंधर वेस्ट में सरकारी बोर्ड तोड़े। जिसके बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

.

.

वीडियोग्राफी करवाकर पुलिस तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी है। चुनाव आयोग को भाजपा के द्वारा पहले ही प्रदर्शन करने की बात कही गई थी, जिस कारण मौके पर ही चुनाव अधिकारियों ने वीडियोग्राफी करवाई। पुलिस ने इस मामले में 283,427,3 धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह भी अपनी टीम के साथ रिंकू और अगुराल के घर के बाहर प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

.

.

मंत्री बलकार सिंह ने इस दौरान कहा था सभी नेताओं को सही पार्टी जॉइन करने का हक है। मगर दोनों नेताओं ने साथ नहीं दिया। सांसद रिंकू पर पार्टी ने भरोसा किया था और उन्हें दोबारा जालंधर से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। मगर दोनों नेताओं ने हमारी पार्टी के साथ धोखेबाजी की। बीते दिन हुई मीटिंग में भी पार्टी ने रिंकू को सत्कार के साथ लड़ने के लिए उत्साहित किया था। मगर पार्टी की उम्मीदों पर रिंकू और अंगुराल खरे नहीं उतरे।

.

.

.