PTB Crime न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस यूनिट ने फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंदरबीर सिंह को रिश्वत लेने के केस में नामजद किया है। इंदरबीर वर्तमान में आर्म्ड पुलिस जालंधर में तैनात हैं, हालांकि विजिलेंस द्वारा फिलहाल गिरफ्तारी संबंधी कोई कार्रवाई नहीं दी गई है।दरअसल, DIG इंदरबीर सिंह पर एक नशा तस्कर से 10 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। भिखीविंड पुलिस ने 20 जून 2022 को नशा तस्कर को काबू किया था। उससे पूछताछ में कई पुलिस अधिकारियों का नाम सामने आए।
फिर भिखीविंड पुलिस द्वारा 6 जुलाई 2022 को DSP लखबीर संधू को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंदरबीर सिंह का नाम सामने आने पर अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी DSP लखबीर संधू समेत एक हेड कॉन्स्टेबल हीरा सिंह का नाम भी सामने आया था। फिलहाल विजिलेंस की जांच टीम तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। प्राप्त सूचना के अनुसार विजिलेंस द्वारा नशा तस्कर से रिश्वतकांड मामले में दर्ज दो केसों की जांच किए जाने की सूचना है।
ऐसे में आगामी समय में किन्हीं अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। क्योंकि विजिलेंस द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज के SSP वरिंदर सिंह ने बताया कि थाना भिखीविंड में आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से 900 ग्राम अफीम का नशा बरामद किया गया था। इसके बाद केस में पिशोरा सिंह, निशान सिंह, हेड कांस्टेबल हीरा सिंह, रशपाल सिंह और DSP लखबीर सिंह को नामजद किया गया है।