PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब पुलिस ही नहीं सुरक्षित तो आम जनता का क्या होगा, सैर कर रहे ASI को लुटेरों ने बनाया निशाना,

robbers-snatched-mobile-former-asi-punjab-police-who-was-taking-a-walk-morning

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के एक पूर्व पुलिस अधिकारी को ही लुटेरों ने निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार लूटेरों ने उक्त पुलिस अधिकारी को उस समय निशाना बनाया जब वह सुबह सैर करते समय फ़ोन सुन रहा था। इस दौरान लुटेरे उनका मोबाइल छीनकर भाग कड़े हुए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला लुधियाना के टिब्बा रोड नजदीक दादा मोटर का है। जहां एक पूर्व पुलिस का अधिकारी सैर कर रहा था। तभी दो एक्टिवा सवार लुटेरों की ओर से उनको घेर कर उनका मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद लुटेरे फरार होने की फिराक में भागते हैं, ऐसे में पीछे से आ रहे ऑटो ने उनको टक्कर मार दी, जिसके चलते लुटेरे गिर गए और उनको भीड़ द्वारा काबू कर मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित पूर्व पुलिसकर्मी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं पूर्व एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि वह सुबह के समय टिब्बा रोड से दादा मोटर की ओर सैर करने जा रहे थे कि अचानक पीछे से आए दो लुटेरों ने उनका मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो पीछे से ऑटो चालक ने आकर उन्हें टक्कर मार दी, जिसके चलते वह गिर गए और भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच उसकी खूब पिटाई की गई और मौके पर पुलिस को बुला उनके हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल उन्हें मिल गया है।

Latest News