PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर : दिन दिहाड़े इस बैंक में गन पॉइंट पर लूट, कानून व्यवस्था का निकला दिवाला,

Robbery at Government Bank in Jalandhar Lakhs Looted at Gunpoint

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में लूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लगातार हो रही शहर में वारदात पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। इसका जीता जागता सबूत उस समय देखने को मिला जब जालंधर के सबसे व्यस्त इलाके यानि बैंक इंक्लेव जोकि शहर के बिलकुल पॉश इलाके के साथ सटा है में स्थित पंजाब नैशनल बैंक में दिन-दिहाड़े घुसे नकाबपोश लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया और भागने में कामयाब हो गए।

.

.

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि यह नकावपोश लुटेरे हथियारों से लैस थे, जिनकी संख्या दो बताई जा रही है। जिन्होंने बैंक में घुसते ही रिवाल्वर की नोंक पर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया ओर एक्टिवा पर सवार होकर भागने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने इस दौरान लुटेरे गन प्वाइंट पर कैशियर से नगदी छीनकर मौके से फरार हो गए। बैंक कर्मियों के अनुसार दोपहर 2.30 बजे बाइक पर सवार होकर 2 लुटेरे पिस्तौल के बल पर पहुंचे।

.

.

घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं बैंक कर्मियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ढिल्लों ने बताया कि ढाई बजे 2 लुटेरों में से एक लुटेरा कैशियर के पास जाता है और सारी नगदी देने के लिए कहने लगता है। इस दौरान कैशियर पहले पैसे देने को लेकर पहले टालने की कोशिश की गई।

.

यह भी पढ़ें : “रिस्क साडा, वीजा तुहाडा” – वीजा नहीं लगा तो मिलेंगे 5 लाख! किस Immigration ने निकाला धमाका ऑफर

.

जिसके बाद कैश ना देने पर लुटेरा पिस्तौल निकालता है और मारने की धमकी देता है। इस दौरान एक व्यक्ति कैश दे देते है और घटना के दौरान 3 से 4 ग्राहक बैंक में मौजूद थे। वहीं दूसरा लुटेरा बाहर निगरानी करता है। दोनों लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों लुटेरे कैश काउंटर से नगदी लेकर फरार हो गए। डीसीपी ने कहा कि नगदी का आकंलन कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए तैनात कर दी गई है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पर ग्रनेड से हमला करने वालों को लेकर माननीय अदालत ने सुनाया फैसला,

.