PTB News

Latest news
जालंधर, अवैध टैक्सी स्टैंड विवाद, PTB News के पास पहुंची परमिशन की कॉपी, पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, 10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ... जालंधर, एक ओर सरकारी जमीन हुआ कब्जा, जिला प्रशासन व जिला पुलिस को नहीं हुई कानों कान कोई खबर, पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड खत्म, दस्तावेज व अन्य सामान किये गए जब्त, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम में लोग हुए इकठ्ठे, आर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर में पहुंचेगे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉक्टर Alios Franz
Translate

रूस ने की युद्धविराम की घोषणा, यह इलाका छोड़ने लगे पुतिन के सैनिक,

Russia announces ceasefire, Putin's soldiers started leaving this area

PTB Big News कीव : रूस-यूक्रेन के बीच आज 36वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देशों में से कोई भी एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि उनकी सेना देश के पूर्व में रूसी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन के बीच आज एक बार फिर से शांति वार्ता की जाएगी।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका ने साफ कह दिया है कि वह सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकते हैं। हालांकि अमेरिकी सरकार ने आर्थिक तौर पर मदद करने का भरोसा दिया है। वहीं रूस ने यूक्रेन में कई लैंड माइन तबाह कर दिए हैं। इससे भारी तबाही की आशंका है। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस के कुछ अधिकारी राष्ट्रपति पुतिन को गुमराह कर रहे हैं और वास्तविक जानकारी नहीं दे रहे। अमेरिका ने कहा कि रूस की वित्तीय स्थिति सही नहीं है और इसलिए सलाहकार सच्चाई बताने से डर रहे हैं।

रूसी प्रशासन ने यूक्रेन के मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा कर दी है। इसके अलावा चेर्नोबिल से भी रूसी सैनिकों की वापसी हो रही है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कीव के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन का लगभग आधा क्षेत्र रूसी विस्फोटकों से प्रदूषित हो गया। ब्रिटेन के जासूसी सेवा प्रमुख ने अमेरिका के हवाले से बताया है कि कुछ रूसी सैनिक अपने स्वयं के उपकरणों को तोड़ रहे हैं। क्योंकि राष्ट्रपति पुतिन के सलाहकार पुतिन को कुछ भी सच नहीं बता रहे हैं।

Latest News