PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के सियासी गलियारों में आजकल रोजाना ही खुसुर फुसुर हो रही है, जिसका सबसे पहले खुलासा PTB News ने ही किया था कि जालंधर सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा के जेल से रिहा होते ही कहां गायब हुए। हैरानी की बात यह रही कि जेल से बाहर आने के बाद रमन अरोड़ा अपने घर नहीं पहुंचे। इसके चलते लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।
.Whispers are swirling across the city Where did MLA Raman Arora disappear after being released from jail Jalandhar
.शहर में हो रही खुसुर फुसुर व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक बीते दिनों जेल से निकलते ही सीधे अपने ईष्ट यानि सालासर जाकर बालाजी के चरणों में नतमस्तक हुए, हालांकि जेल से बाहर आने के बाद विधायक ने मीडिया और लोगों से दूरी बनाये रखी, लेकिन चुनिंदा लोगों के साथ उनकी बातचीत जरूर हुई। आपको यह भी बता दें कि जबरन वसूली मामले में विधायक को 22 सितंबर को निचली कोर्ट से विधायक रमन अरोड़ा को बेल मिल गई थी।
.यह भी पढ़ें : क्या? जालंधर की राजनीति में फिर से जनता के बीच Active नजर आएंगे विधायक रमन अरोड़ा,
.लेकिन थाना रामा मंडी में दर्ज जबरन वसूली मामले को विधायक रमन अरोड़ा बीते शुक्रवार को माननीय अदालत में पेश हुए थे। जहां अब जबरन वसूली मामले में विधायक को लेकर 1 नवंबर को सुनवाई कि जाएगी। वहीं करप्शन केस की सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी, हालांकि दोनों केसों के मामले में विधायक जेल से बाहर आ चुके है। वहीं शहर भर में हो रही खुसुर फुसुर के मुताबिक विधायक रमन अरोड़ा जल्द ही लोगों के बीच आएंगे। वहीं सूत्र लगातार यह भी बता रहे हैं कि उन्हें जल्द ही बड़ा पद भी मिल सकता है।

हालांकि खुसुर फुसुर के मुताबिक व राजनिति के चाणक्यों की मानें तो विधायक रमन अरोड़ा के लोगों के बीच पहुंचने पर भारी चुनौतियां पहले से ही दरवाजे में खड़ी हैं, क्योंकि जिस तरह से विधायक रमन अरोड़ा की एंट्री राजनीती में उस समय उनके द्वारा किये गए जनता के वादों को पूरा करने की वजह से 2022 के चुनावों में आप की हवा की वजह से हुई थी, लेकिन कुछ महीनों में ही हवाई दावे हवा हवाई हो गए और लोग दफ्तर के चक्कर ही काटे रह गए। शहर में हो रही लगातार खुसुर फुसुर से व राजनितिक गलियारे में हो रही चर्चा के मुताबिक कोहली टीम में नए जुड़े
Whispers are swirling across the city Where did MLA Raman Arora disappear after being released from jail Jalandhar
.लोग फिर से रमन अरोड़ा के साथ मिलने व जुड़ने को बेसब्री से इन्तजार में लगे हुए हैं की वह अपने ऑफिस में कब बैठना शुरू करेंगे, लेकिन खुसुर फुसुर में यह भी साफ़ है कि जिस तरह से उनका किरदार जेल जाने से पहले का था अब वह उस किरदार से अलग होकर अगर अपने विधायक पद की गरिमा को बनाकर जनता के कार्य करने में मशरूफ होंगे तो उम्मीद है की जनता जनार्दन उन सभी पुराणी बातों को भूलकर एक बार फिर से विधायक रमन अरोड़ा को सर आंखों पर बैठने को तैयार हो सकती है। जिसका जवाब भी जल्द जनता जनार्दन खुसुर फुसुर में विधायक रमन अरोड़ा व उनके करीबियों से जानना चाहती है
.
ताकि उनके अधूरे कार्यों को कब और कैसे व कितने समय में पूरा किया जाना है। आपको यह भी बता दें कि थाना रामामंडी थाने में 23 अगस्त को जबरन वसूली का केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता लम्मा पिंड के रमेश कुमार ने कहा कि साल 2022 में हलका सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने उन्हें दफ्तर में बुलाया और महीना देने की बात कही। इससे पहले विजिलेंस ने विधायक अरोडा को करप्शन कांड में पकड़ा था। हालांकि इस केस में भी विधायक को बेल मिल चुकी है। लेकिन करप्शन केस की सुनवाई 8 अक्टूबर को होनी है।






































