.
Students of HMV Collegiate Sr. Sec School outshined in International English Olympiad
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एचएमवी कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली एवं ब्रिटिश काउंसिल द्वारा आयोजित 10वें इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में भाग लिया / ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी भाषा व संचार के प्रेक्टिकल प्रयोग पर जोर देना है न कि पाठ्यक्रम को रटने पर /
..
प्रथम स्तर की परीक्षा में लगभग 230 छात्राओं ने भाग लिया। +1 आर्ट्स की छात्रा ने गोल्ड मैडल के साथ द्वितीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया / सृष्टि गर्ग ने सिलवर व रिया शर्मा ने ब्रांज मैडल जीता / +1 कॉमर्स की छात्राओं बानिशा व विश्वदीप कौर ने क्रमश: गोल्ड व सिलवर मैडल जीता। खुशी व अमनदीप राना ने ब्रांज मैडल जीता। +1 साइंस वर्ग में से करम कौर ने गोल्ड मैडल, गुरप्रीत कौर ने सिलवर मैडल, दिव्या व लवजोत कौर ने ब्रांज मैडल जीता /
.महकप्रीत कौर ने गोल्ड मैडल व नवकिरन कौर ने सिलवर मैडल जीता / +2 आर्ट्स से करीना ने गोल्ड मैडल, तारूनिका रामपाल ने सिल्वर व नवप्रीत सिद्दू ने ब्रान्ज मैडल जीता / +2 कामर्स से कृतिका ने गोल्ड मैडल जीता /
.प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने छात्राओं को बधाई दी / उन्होंने छात्राओं को पूरी निष्ठा से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया / स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने भी छात्राओं को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी / परीक्षा का संचालन अंग्रेजी विभाग से जसप्रीत कौर व वीना अरोड़ा द्वारा किया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Students of HMV Collegiate Sr. Sec School outshined in International English Olympiad


































