PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

“आप” के वेस्ट से उम्मीदवार शीतल अंगुराल के पास कितनी है संपत्ति और पैसा, गाड़ियों सहित कितनी दर्ज हैं थानों में FIR,

How much property and money does AAP West candidate Sheetal Angural have including vehicles FIR in police stations Jalandhar

PTB Big Political जालंधर : पंजाब के जालंधर विधानसभा क्षेत्र वेस्ट हल्के से उम्मीदवार शीतल अंगुराल पुत्र पारस राम निवासी 64-R न्यू रसीला नगर, बस्ती दानिशमंदा जालंधर ने अपना नामांकन बीते दिन दाखिल कर दिया है / उनकी तरफ से दिए गए हलफनामें के अनुसार, उनकी जायदाद लगभग 58 लाख के करीब है / जबकि पत्नी मीतू अंगुराल के नाम 75 लाख के करीब है /

वहीं इनकी बैंकों में कुल देनदारी करीब 10 लाख के करीब है और उनकी पत्नी की 12 लाख के करीब है / शीतल अंगुराल द्वारा दिए गए अपने हलफनामें के अनुसार उनकी आयकर आये 2017-2018 के अनुसार 7,35,000 के करीब थी, जबकि 2020-21 में यह घटकर 5,94,810 रूपये तक पहुंच गई / वहीं इनकी पत्नी मीतू की मासिक आये 2017-18 के अनुसार 6,75,200 के करीब थी, जबकि 2020-21 में इन्होने कोई भी आयकर रिटर्न फ़ाइल नहीं की गई है /

वहीं शीतल अंगुराल द्वारा दिए गए हलफनामें के अनुसार उनके ऊपर करीब 9 FIR दर्ज हैं जोकि जालंधर की अलग-अलग माननीय अदालतों में विचाराधीन हैं / इसके इलावा इनके पास नकद रकम जिनमें शीतल अंगुराल के पास 1,45,000 व पत्नी के पास 87,000 मौजूद हैं, जबकि बैंक खातों में जिनमें AXIS बैंक में 2,17,144 रूपये सेविंग में और करंट अकॉउंट में 2015 रूपये मौजूद हैं, वहीं Small Capital बैंक में करीब 2000 रूपये हैं /

वहीं उनकी पत्नी के Axis Bank करंट अकॉउंट में करीब 28,666 रूपये मौजूद हैं / वहीं शीतल अंगुराल ने करीब 1 करोड़ की Max life Insurance भी करवा रखी है / इसके साथ ही शीतल अंगुराल के पास Fourtuner गाड़ी 2015 मॉडल जिसकी कीमत करीब 15 लाख के करीब है, एक Wegon-R कार 2014 मॉडल जिसकी कीमत 2,15,000 के करीब है, एक Toyota Corrola कार 2016 मॉडल 7 लाख के करीब है / एक RITZ कंपनी की कार 2,60,000 के करीब व एक Ambassador गाड़ी मॉडल 2012 जिसकी कीमत 1,30,000 है /

वहीं 74.12 ग्राम सोना शीतल अंगुराल के पास जिसकी कीमत 3 लाख के करीब व पत्नी के पास मौजदू सोना 113.1 ग्राम जिसकी कीमत 6,37,000 के करीब है / वहीं इन दिनों शीतल अंगुराल लगातार वेस्ट हल्के में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं गजब बात तो यह है की इतनी गाड़ियों के मालिक होने के बावजूद वह नामांकन भरने के दौरान ऑटो में पहुंचे थे, जोकि चर्चा का विषय अभी भी बना हुआ है /

Latest News