PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

SGPC अध्यक्ष धामी का बड़ा बयान, इस दिन से शुरू होगा गुरबाणी के सीधे प्रसारण का YouTube चैनल,

big-statement-of-sgpc-president-dhami-youtube-channel-for-live-telecast-of-gurbani-will-start-from-this-day-big-news

पीटीबी न्यूज़ “धार्मिक” / अमृतसर : गुरबाणी प्रसारण को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, एसजीपीसी 24 जुलाई से अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही है। चैनल का नाम ‘सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर’ होगा।

जिसके सभी अधिकार सिर्फ एसजीपीसी के पास होंगे। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी वेबसाइट या वेब चैनल को गुरबाणी के लाइव स्ट्रीमिंग, डाउनलोडिंग के अधिकार नहीं दिए जाएंगे। एसजीपीसी प्रसारण अधिकार की एकल मालिक होगी।। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही सैटेलाइट प्रक्रिया भी शुरू होगी, जिसके लिए केंद्रीय सुचना एवं प्रसारण मंत्री से समय माँगा गया है।

एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आदेश को ध्यान में रखते हुए एसजीपीसी ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने के लिए टेक्निकल स्टूडियो तैयार करना शुरू किया है, जहां से गुरबाणी के सीधे प्रसारण के अलावा एसजीपीसी की विभिन्न गतिविधियों को सिख संगत के साथ साझा किया जाएगा।

ग्रेवाल ने बताया कि चैनल के लिए बजट का निर्धारण पहले ही कर लिया गया था और गत छह माह से तैयारी चल रही थी। उन्होंने कहा कि गुरबाणी प्रसारण का पीटीसी चैनल के साथ एसजीपीसी का कांट्रेक्ट 23 जुलाई को समाप्त हो रहा है। एसजीपीसी के कई सदस्य लगातार मांग कर रहे थे कि एसजीपीसी अपना टीवी चैनल शुरू करे और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेश पर अमल करे। सदस्यों द्वारा यह भी मांग की जा रही है कि गुरबाणी प्रसारण के लिए टेंडर मंगाने की नीति भी छोड़ी जाए।

Latest News