PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में एक तरफ Poster War तो दूसरी तरफ भाजपा के और बड़े चेहरे को करने जा रही है पार्टी में शामिल,

poster-war-against-mp-sushil-rinku-and-sheetal-angural-after-bjp-joining

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले सांसद सुशील कुमार रिंकू तथा विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ पार्टी वर्करों का गुस्सा लगातार जारी है। देर रात रिंकू और शीतल के खिलाफ शहर में “पंजाब के गद्दार” के पोस्टर लग गए, जिससे भाजपा वर्करों में रोष हैं। उन्होंने हंगामा करते हुए तुरंत हटवाने की मांग की।

.

.

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची से वर्करों ने कहा कि तुरंत इन पोस्टरों को उतारा जाए और लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएं। आपको यह भी बता दें कि गत दिवस आप मंत्रियों तथा वर्करों ने दोनों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं घर के पास लगे उनके सरकारी बोर्ड भी तोड़ दिए थे।

.

poster-war-against-mp-sushil-rinku-and-sheetal-angural-after-bjp-joining

.

वहीं आपको यह भी बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों में दलबदल लगातार जारी है। इसी बीच अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज शाम 4 बजे एक बड़ा चेहरा बीजेपी में शामिल होने जा रहा है। मिली खबर के अनुसार आज शाम 4 बजे एक बड़ा चेहरा बीजेपी ज्वाइन करेगा, जिसकी जानकारी बीजेपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रैंस करके दी जाएगी। ये चेहरा पंजाब से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है

.

.

जिससे पंजाब की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। वहीं बीते दिन से चर्चा है कि भाजपा के सांसद रहे हंसराज हंस बहुत जल्द आप में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे सूफी गायक हंसराज हंस बहुत जल्द आप में शामिल हो सकते हैं। चर्चा तो यह भी चल रही है कि आप बहुत जल्द हंसराज हंस को पार्टी में शामिल कर जालंधर से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

.

.