PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में नेता की वायरल Video के बाद अब Audio हुआ वायरल, PA ने पीड़ित महिला को किया एक लाख का ऑफर,

byelection-2024-jalandhar-west-after-the-viral-video-of-the-leader-in-jalandhar-now-the-audio-has-gone-viral

.

PTB Viral Audio जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में इन दिनों By Eleciton 2024 को लेकर जहां हर पार्टी के प्रत्याशी चुनावों में जीत हासिल कारने के लिए चुनाव मैदान के अखाड़े में जनता के बीच प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं कुछ नेता ऐसे भी हैं जो अपने करिंदों की सहायता से विरोधियों के निजी पोल खंगालकर उन्हें जनता तक पहुंचने में लगे हैं ताकि विरोधियों के चेहरे बेनकाब किये जा सकें और अपने हक़ में ज्यादा से ज्यादा वोट किये जा सकें।

.

.

खैर! यह तो राजनीति की बातें हैं जो हमेशा से चलती आ रही है, लेकिन आपको पता होगा की कुछ समय पहले यानि लोकसभा चुनावों के दौरान पंजाब के एक कैबिनेट मंत्री की भी वीडियो वायरल हुई थी वह भी चुनावों दौरान ओर यह वीडियो किसी ओर ने नहीं बल्कि विरोधियों द्वारा वायरल की गई थी ऐसा सोशल मीडिया में छपि ख़बरों से पता चला है। हैरानी की बात तो यह है कि नेता जी को तो इस वीडियो के वायरल होने पर कोई दुःख नहीं हुआ लेकिन इसका खामियाजा पार्टी को जरूर चुकाना पड़ा था ओर तो ओर इस वीडियो के चर्चे दिल्ली तक हुए ओर यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ।

.

अब जब लोकसभा चुनाव 2024 खत्म हो चुके हैं के तुरंत बाद अब होने जा रहे उप चुनावों के दौरान वेस्ट हल्के जालंधर के एक बड़े नेता का ऑडियो वायरल होने से राजनितिक गलियारे में हलचल मच गई है यह ऑडियो उस समय वायरल हुआ है जब उक्त नेता वैसे भी सुर्ख़ियों में हैं और एक पार्टी को अलविदा कहकर दूसरी पार्टी में जा चुके हैं और लगातार विरोधियों से लेकर जनता के निशाने पर हैं, हालाँकि यह ऑडियो उसी के खिलाफ है या उस ऑडियो में बोल रहा सख्श उसी नेता का निजी PA है यह कहना मुश्किल है, जिसकी हम भी पुष्टि नहीं करते हैं।

.

.

लेकिन इस ऑडियो में जिस तरह से महिला लगातार कह रही है की वह किसी को मुँह दिखने के काबिल नहीं रही और वह पुलिस तक जाने की बात कह रही है उससे साफ जाहिर है की ऑडियो में कुछ तो सच है जिसकी जाँच खुद पुलिस, मौजूदा सरकार और ख़ुफ़िया विभाग कर सकता है। हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहे लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस ऑडियो ने सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक की नीद जरूर उड़ा दी है। ऑडियो के मुताबिक एक व्यक्ति जोकि वेस्ट हल्के के एक नेता का निजी PA बताया जा रहा है लगातार महिला को चुप रहने के लिए पैसों का ऑफर कर रहा है जोकि पहले 20 हजार से शुरू होकर 50 हजार तक दाम लगता है

.

और लगातार महिला को बैठकर सेंटिंग करने की बात कहता है लेकिन पीड़ित महिला लगातार उसके साथ जो घटिया हरकत हुई है उसका हवाला देकर पुलिस में शिकायत देने तक की बात कर रही है। साथ ही यह भी कह रही है की उसकी जिंदगी उक्त नेता ने खराब कर दी वह अपने पति को भी मुँह दिखने के लायक नहीं रही, और नेता का PA उसे ऑफर करता जा रहा होता है और अंत में कीमत बढ़कर 1 लाख तक ले जाता है और कहता है की इससे तुम्हारा बहुत फयदा होगा और जब महिला कहती है की

.

अगर तेरे परिवार में किसी महिला के साथ ऐसा होता तो क्या फिर भी ऐसे ही ऑफर करता तो उक्त नेता का PA भड़क जाता है और कहता है तेरी औकात 1 लाख से ज्यादा की नहीं है अगर लेने हैं तो ले-ले नहीं तो जो करना जा कर के देख ले, हम भी देखते हैं तू क्या उखाड़ लेती है। यह सब बातें सुनकर ऐसा लग रहा था जैसे महिला गरीब तो है लेकिन अभी भी उसका जमीर जिन्दा हो और वह इंसाफ की गुहार लगा रही थी और ऑडियो कॉल बंद हो जाती है। 3.20 मिनिट की इस Audio के वायरल होने के बाद राजनितिक गलियारे में By-Election के साथ-साथ वेस्ट हल्के के नेता के साथ-साथ PA की करतूतों के चर्चे होने लगे हैं। फिलाहल आप देखते और पढ़ते रहिये ख़बरें PTB News पर / Like और Share जरूर करिये / फेसबुक पेज : ptbnews / यूट्यूब पेज : ptbnewsonline…../