PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

देश के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटर Virat Kohli के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, आखिर क्यों की पुलिस ने कार्रवाई,

fir-registered-against-virat-kohli-pub-in-this-city-bangluru

.

.

PTB News “Sports” बेंगलुरु : कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने रविवार देर रात तक पब खोले जाने पर कार्रवाई की। शहर के कई पबों के प्रबंधन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। इनमें से एक पब क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाली भी है, जिसका नाम वन8 कम्यून पब है। पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई की रात को पब कथित तौर पर 1:20 बजे तक खुला था,

.

fir-registered-against-virat-kohli-pub-in-this-city-bangluru

.

जो कि नियमों के खिलाफ है। क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन ने वन 8 कम्यून पब के खिलाफ औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्त पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि वन8 कम्यून पब देर रात चल रहा है। जब सब-इंस्पेक्टर रात 1:20 बजे पब में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पब में ग्राहक मौजूद हैं।

.

.

इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य पबों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विराट कोहली के स्वामित्व वाली वन8 कम्यून पब दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे अन्य शहरों में भी हैं। बेंगलुरु में पिछले साल इस क्लब को खोला गया था। कस्तूरबा रोड पर रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर मौजूद है, जो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के नजदीक है।

.

.

Latest News