PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में बीजेपी के सक्रिय नेता के Immigration office Point में पड़ी Raid,

raid-was-conducted-at-the-immigration-office-the-visa-point-nakodar-chowk-jalandhar-of-an-active-bjp-leader-bharat-mahajan-in-jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर जहां पर आए दिन Immigration Company से जुड़े लोगों के ऊपर पुलिस प्रशासन, इनकम टैक्स से लेकर GST विभाग व ED द्वारा कई बार विभागीय करवाई की जाती रही है। ऐसा ही एक मामला आज यानि गुरवार की सुबह से ही जालंधर शहर में सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल मामला जालंधर की एक प्रसिद्ध Immigration Company से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

.

जहां पर एक बड़े विभाग द्वारा जालंधर पुलिस के साथ मिलकर Raid की गई और शाम होने तक यह Raid जारी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई तकरीबन 11 बजे के आसपास से शुरू की गई थी। आपको यह भी बता दें कि उक्त immigration Company का रजिस्ट्रेशन कपूरथला से हुआ है और हैड ऑफिस भी वहीं पर है, लेकिन इनके ब्रांच ऑफिस Chandigarh और Jalandhar में भी हैं।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर ऑफिस को संभालने वाला मालिक बीजेपी का सदस्य भी है जोकि कई बार चुनावों में व पार्टी के कई कार्यक्रमों में सक्रिय रहता दिखाई देता रहा है। खैर! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़े स्तर पर मिली शिकायत के बाद यह विभागीय कार्रवाई की गई है। सुबह से ही यहां पर कार्रवाई जारी है जब इस संबंध में जालंधर के एक बड़े अधिकारी से जब PTB News ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा की जानकारी तो उनको भी है,

.

लेकिन अभी यह नहीं पता चल पाया है कि यह विभाग कौन सा है, जिसके द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने इस दौरान यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि पुलिस विभाग द्वारा यह कार्रवाई नहीं की गई। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह करवाई इनकम टैक्स की रेट हो सकती है। वैसे भी पिछले काफी समय से Income Tex विभाग Immigration Companys के खिलाफ लगातार करवाई करता आ रहा है,

.

.

हो सकता है कि यह Immigration ऑफिस भी उक्त विभाग की राडार पर हो। सूत्रों का कहना है कि इनकम टैक्स विभाग की बाहर से आई टीम ने उक्त ऑफिस पर सुबह के समय जालंधर पुलिस के सहयोग के साथ यह करवाई की है। जिसमें कई पुलिस कर्मीं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जालंधर में इमीग्रेशन के बने हुए कुछ ग्रुप में यह जानकारी सुबह से ही फैल चुकी थी जिसके बाद यह जानकारी आगे उजागर हुई,

.

.

हालांकि सूत्रों से यह भी पता चला है कि ED द्वारा यह छापेमारी नहीं की गई है, हालांकि सच क्या है इसके बारे में अभी साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन Immigration ऑफिस के मालिक से जब सम्पर्क किया गया तो ना तो उनसे ना तो फोन पर और ना ही व्हाट्सएप पर उनसे कोई सम्पर्क हो सका है। फिलहाल जल्द ही पूरी जानकारी के साथ PTB News उक्त इमीग्रेशन का पूरा खुलासा करेंगे।