PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Punjab Raodways के कंडक्टर का घिनौना कारनामा, चलती Bus से बाहर फैंका बच्चा,

punjab-roadways-conductor-throws-a-child-out-of-a-moving-bus-moga-punjab

.

PTB Big न्यूज़ मोगा : मोगा के जोगिंदर सिंह चौक पर सरकारी बस की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो चालक उसे सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। घायल बच्चे की पहचान साहिब दीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी दादी के साथ पंजाब रोडवेज की बस में लुधियाना से मोगा आ रहा था।

.

.

बच्चे की दादी ने बताया कि उन्होंने कंडक्टर से उसे बस से उतार देने को कहा था। जब ड्राइवर ने बस की गति धीमी की तो वह उतर गई और उसके पीछे उसका पोता भी उतर गया। इसी बीच कंडक्टर ने अचानक बच्चे को धक्का दे दिया और कहा कि समय कम है। घायल साहिब दीप सिंह ने बताया कि उन्हें धक्का दिया गया जिससे वह बस से गिर गया और बस का टायर उसकी टांग के ऊपर से गुजर गया।

.

.

इस संबंध में पत्रकारों से जानकारी सांझा करते हुए थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सहजदीप सिंह अपनी दादी के साथ जोगिंदर सिंह चौक के पास पंजाब रोडवेज बस से उतर रहा था। बस के टायर के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

.

.