PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे जालंधर में परगट सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी देश भर के सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका जालंधर : दामाद ने ससुरालियों पर की ता/बड़/तोड़ फा/य/रिंग, जांच में जुटी पुलिस पंजाब : आम आदमीं पार्टी के जेल में बंद पूर्व मंत्री ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कर दिया बड़ा ऐलान

NEET 2026 से पहले केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप पर लगा बैन

Central Government Ban on popular messaging app Telegram ahead of NEET 2026

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (UG) 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने एक बेहद कड़ा और अहम फैसला लिया है। देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट की पुनर्परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता को पुख्ता करने के लिए मशहूर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। यह कदम परीक्षा में किसी भी तरह की संभावित गड़बड़ी को रोकने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के मकसद से उठाया गया है।

.

.

केंद्र सरकार के इस फैसले के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। इन आधिकारिक निर्देशों के मुताबिक, भारत में टेलीग्राम की सभी सेवाओं पर 22 जून 2026 तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यह पाबंदी परीक्षा खत्म होने के अगले दिन तक लागू रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या पेपर लीक जैसी अफवाहों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

.

.

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सरकार के इस बड़े फैसले का खुलकर स्वागत किया है। एनटीए का स्पष्ट मानना है कि परीक्षा से ठीक पहले ऐसे प्लेटफॉर्म पर अस्थायी पाबंदी लगने से सोशल मीडिया के जरिए होने वाली किसी भी तरह की धांधली या भ्रामक जानकारी फैलने जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस कदम से न केवल परीक्षा की शुचिता बरकरार रहेगी, बल्कि उन लाखों छात्रों का भविष्य भी सुरक्षित होगा जो पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही

.

.

यह भी पढ़ें : ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल

.