PTB News

Latest news
राम मंदिर के कर्मचारी टिन्नू के घर मिला गायब सोना, ट्रेन से लेकर जाता बोरा, फ्लाइट से लौटता एयरफोर्स में तैनात अफसर की पत्नी से की गई धर्म परिवर्तन व रेप की कोशिश, VIDEO में रोते हुए बोली-मुझे... पंजाब! 16 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं डॉ. की पर्ची के बिना नहीं ले सकेंगे अब आप खांसी की दवाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब के CM ने दी सफाई, कहा-उस वीडियो में नहीं हूं मैं, ओर क्या कुछ कहा NEET 2026 से पहले केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप पर लगा बैन अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की,

पंजाब! 16 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

punjab chandigarh rain thunderstorm alert 50kmph

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब के 16 जिलों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में

.

.

0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और

.

.

तरनतारन में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। विभाग का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पंजाब से बिहार तक बनी मौसमी ट्रफ और 18 जून से सक्रिय होने वाले नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रह सकता है।

.

यह भी पढ़ें : अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब के CM ने दी सफाई, कहा-उस वीडियो में नहीं हूं मैं, ओर क्या कुछ कहा

.

इस दौरान बादल छाए रहने, गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें। इस बीच पठानकोट में बारिश शुरू हो गई है। जालंधर समेत कई जगह बादल छाए हैं।

.

यह भी पढ़ें : NEET 2026 से पहले केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप पर लगा बैन

.