PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

जालंधर की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद

Jalandhar Senior Aam Aadmi Party leader Jimmy Kalia becomes Vice Chairman of GENCO

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (संपादक) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी की सरकार में जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता जिम्मी कालिया का कद बढ़कर पंजाब सरकार ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब सरकार ने उन्हें पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित जैनको (पावर जनरेटिंग कंपनी) का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी के नेताओं,

.

पदाधिकारियों और कार्यकताओं में खुशी की लहर है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। जिम्मी कालिया ने अभी तक अपने राजनितिक अनुभवों से जहां पहले बीजेपी, कांग्रेस फिर आप में शामिल होकर पार्टी को मजबूती व सेंट्रल में बड़ी जीत दिलाई वहीं, पिछले कई वर्षों से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए लगातार अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और

.

पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया है। पार्टी की गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और कार्यकताओं के साथ निरंतर संपर्क के चलते उन्हें संगठन में एक सक्रिय एवं समर्पित नेता के रूप में देखा जाता है । पंजाब सरकार की और से उन्हें सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनके लंबे राजनितिक अनुभव सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण के सम्मान के रूप में देखी जा रही है।

.

जैनको के वाइस चेयरमैन के रूप में जिम्मी कालिया बिजली उत्पादन से संबंधित कार्यों, कंपनी की गतिविधियों और विभागीय जिम्मेदारियों में अपनी भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त वाइस चेयरमैन जिम्मी कालिया ने इस जिम्मेदारी के लिए पंजाब सरकार और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए आभारी हैं। उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी,

.

निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। जिम्मी कालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के विकास और आम जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। बिजली क्षेत्र पंजाब की अर्थव्यवस्था और विकास से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जैनको से जुड़ी जिम्मेदारी के माध्यम से वह सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और विभाग के कामकाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान देने का प्रयास करेंगे।

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंजाब को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। वह अपनी नई जिम्मेदारी को एक अवसर के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं और पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिम्मी कालिया की नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी । पार्टी कार्यकताओं ने कहा कि

.

यह भी पढ़ें : अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश

जिम्मी कालिया लंबे समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और उन्हें सरकार की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिम्मी कालिया अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ निभाते हुए जैनको के कामकाज को और बेहतर बनाने तथा पंजाब के बिजली क्षेत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

.

यह भी पढ़ें : बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी