PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਮਿਊਜਿਕ ਵੋਕਲ) ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮ... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के किकबॉक्सरों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक, केसरी ग्लोबल स्कूल जालंधर में बड़े उत्साह से मनाया गया 12 सितंबर 2026 को दादा-दादी दिवस, चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में ‘चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड’ का उद्घाटन, नाइट क्रिकेट मैचों का आ... एच.एम.वी. की छात्राओं ने (PGDFS), Semester II,यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासि... वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर के... पंजाब पुलिस के 2 SHO पर लगा लाखों की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू... पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी

पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टूटीं टांगें

punjab mansa bareta highway school bus accident student injuries

PTB Big Accident न्यूज़ मानसा : पंजाब के जिला मानसा में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे स्कूल बस आगे जा रही PRTC बस से टकरा गई। जिससे स्कूल बस में सवार करीब 10 से 15 बच्चे घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा स्कूल बस ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई। सभी घायलों को सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बरेटा पुलिस इस मामले की अब जांच कर रही है।

.

.

यह स्कूल बस हौली हार्ट पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ की बताई जा रही है। PRTC बस के ड्राइवर के मुताबिक, वह मानसा से जाखल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बस के आगे अचानक एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार के कान पर मोबाइल फोन लगा हुआ था। उसके अचानक सामने आने पर PRTC बस ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस PRTC बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि

.

.

स्कूल बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। हादसे में स्कूल बस ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गईं। हादसे में एक छोटी बच्ची को ज्यादा चोटें आने की बात सामने आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायल बच्चों को भी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की बट, जनता ने किया चक्का जाम

.