PTB News

Latest news
Nik Baker's की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global

पंजाब में 160 यूनिट का 5.88 लाख बिजली बिल देख मजदूर के उड़े होश, अफसर ने दिया यह जवाब,

electricity bill 5 lakh 88 thousand sent to the labourer barnala Punjab

PTB Shocking न्यूज़ बरनाला : कस्बा भदौड़ के नानकसर रोड पर रहने वाले एक जरूरतमंद परिवार को पावरकाम ने पांच लाख 88 हजार 220 रुपये का बिल भेज दिया, जिसे देखकर पूरा परिवार परेशान और हैरान है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भगवान सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने घर का गुजारा करता है। घर में केवल पंखा व बल्ब चलता है। उसके घर में कोई एसी आदि भी नहीं है।

उन्होंने बताया कि उनका कुछ समय पहले मीटर बंद हो गया था व उन्हें बिल नहीं आ रहा था। बिल देने वाला कर्मचारी कह देता था कि उनका मीटर बंद है। उन्होंने कहा कि एससी भाईचारे को पंजाब सरकार द्वारा यूनिट माफ हैं, इसलिए लंबे समय से उसका बिल नहीं आया है परंतु अब बिजली विभाग ने नया मीटर लगाया है। जिस पर 160 यूनिट खपत हुई, जबकि बिल पांच लाख 88 हजार 220 रुपये का भेज दिया गया है।

इस संबंध में वह भदौड़ ग्रिड में गया तो उन्होंने बरनाला में अर्जी देने को कहा, किंतु अभी तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। एसडीओ सतपाल सिंह ने कहा कि एक घर का इतना बिल नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार उनके पास आया था व यह तकनीकी गलती हो सकती है। ठीक कर दिया जाएगा।