PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Whatsapp पर धोखाधड़ी करने वालों से बचने के लिए पंजाब पुलिस ने जारी की Advisory,

Punjab Police issued advisory to avoid fraudsters on Whatsapp

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम सैल ने आज पंजाब के लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी करके वरिष्ठ अधिकारियों/गणमान्य व्यक्तियों की फर्जी व्हाट्सएप आई.डी. का प्रयोग करके वित्तीय/प्रशासनिक मांग करने वाले संदेशों से सचेत रहने का सुझाव दिया है। यदि ऐसा मामला उनके संज्ञान में आता है तो वह तुरंत टोल फ्री नंबर ‘1930’ पर सूचना दें।

आई.जी. स्टेट साइबर क्राइम आर.के. जायसवाल ने कहा कि एक महीने से भी कम समय में ऐसे 2 मामले सामने आए हैं, जिनमें धोखाधड़ी करने वालों ने वी.वी.आई.पी. की पहचान अपनाकर लोगों को धोखा देने की कोशिश की। पंजाब स्टेट साइबर क्राइम ने थाना स्टेट साइबर क्राइम, एस.ए.एस. नगर में 26 अप्रैल, 2022 को भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की धारा 420 और 511, आई.टी. एक्ट की धाराएं सी एवं डी और 19 मई, 2022 को आई.टी. एक्ट की धारा सी के अंतर्गत 2 एफ.आई.आर. दर्ज की हैं।

आई.जी.पी. आर.के. जायसवाल ने लोगों को व्हाट्सएप/सोशल मीडिया प्रोफाइलों पर डिस्पले तस्वीर/नाम के आधार पर प्रतिक्रिया करने, संदिग्ध की वैबसाइटों (टोरैंट, शॉर्ट-एंड यू.आर.एल. आदि) का प्रयोग करने से गुरेज करने के साथ-साथ अपने आपको धोखाधड़ी वाले/फर्जी सोशल मीडिया खातों द्वारा धोखे का शिकार होने से बचाने के लिए गुप्त जानकारी जैसे कि ओ.टी.पी., बैंक खाते, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या सोशल सिक्योरिटी नंबर साझा न करने की सलाह दी है।

डी.आई.जी. स्टेट साइबर क्राइम नीलांबरी जगदले ने कहा कि यह असामाजिक तत्व अलग-अलग आधुनिक तरीकों का प्रयोग करके अलग-अलग लोगों को निशाना बनाते हैं और उनके मोबाइल फोनों तक अनाधिकृत तरीके से पहुंच करते हैं। इसके बाद वे खुद को वरिष्ठ अधिकारियों/गणमान्य व्यक्तियों के रूप में पेश करते हैं और एमेजॉन गिफ्ट वाऊचर के रूप में या मैडीकल एमरजैंसी के बहाने या किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति पैदा करके पैसों की मांग करते हैं।

आगे की जांच तकनीकी ढंग से की जा रही है और साइबर क्राइम टीमें बहुत से तथ्यों को एकत्र कर रही हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2020-2021 के दौरान ऐसी घटनाएं भी सामने आईं, जिसमें स्टेट साइबर क्राइम, पंजाब ने नैटवर्क को तोड़ते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों से मुख्य आरोपियों को काबू करके बड़ी सफलता हासिल की।