PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब की मान सरकार ने की बड़ी कारवाई, इस जेल के सुपरिंटेंडेंट को किया सस्पेंड, जाने बड़ी वजह,

faridkot jail superintendent joginder pal suspended punjab government

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की मान सरकार ने आज एक बड़ी करवाई करते हुए फरीदकोट जेल के सुपरिंटेंडेंट जोगिंदरपाल को सस्पेंड कर दिया है। उनकी जेल में बंद आर्म्स एक्ट के आरोपी ने अंदर से वीडियो कॉल कर बैरकें दिखा दी। जेल में मोबाइल पर बैन है। इसके बावजूद अंदर से कॉलिंग हुई। फिर इसे एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसकी जांच के बाद पंजाब सरकार ने यह कार्रवाई की।

पंजाब सरकार के जेल विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वीके जंजुआ ने बताया कि फरीदकोट जेल में आर्म्स एक्ट में हवालाती करन शर्मा बंद है। करन ने जेल के भीतर से 16-17 मई को सुनील कुमार उर्फ बंटी निवासी फरीदकोट को वीडियो कॉल की। इसमें उसने जेल की बैरकें दिखाईं। सुनील बंटी ने बाद में इस वीडियो को एडिट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे जेल विभाग की छवि खराब हुई है।

वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच फिरोजपुर सर्कल के DIG से इसकी जांच कराई गई। इसमें सामने आया कि जेल सुपरिंटेंडेंट ने ड्यूटी में लापरवाही और ढीली कारगुजारी बरती। इसलिए उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की गई, इसलिए उसे सस्पेंड कर हेडक्वार्टर चंडीगढ़ बना दिया गया है।