PTB News

Latest news
हाईकोर्ट के नए फैसले के बाद क्या कार में लगा सकेंगे गाड़ी मालिक ब्लैक फिल्म? बड़ी ख़बर : महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा से की अज्ञात युवकों ने छेड़छाड़, Video Viral, बड़ी ख़बर : जनता को अब मिलेगा 25 लाख तक फ्री इलाज, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2 हजार रूपये, प्रसिद्ध University में लॉ की पढ़ाई कर रहा छात्र हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरा, हुई मौत, जालंधर में बीजेपी के सक्रिय नेता के Immigration office Point में पड़ी Raid, जालंधर : मॉडल टाउन के सबसे प्रसिद्ध शोरूम में काम करने वाली महिला ने उठाया खौफनाक कदम, खुशखबरी : पंजाब में अब 6वीं से 9वीं तक के छात्रों को हर महीने मिलेंगे पैसे, जाने क्यों और कैसे? जालंधर कमिश्नरेट में खुद पुलिस भी नहीं है सुरक्षित, महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ हो गया बड़ा कांड, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आखिर फिर से क्यों करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती, पंजाब : पुलिस थाने को मिला पंजाब में पहला व राष्ट्रीय स्तर पर आठवां स्थान, गृह मंत्रालय ने की तारीफ,
Translate

बड़ी ख़बर : जनता को अब मिलेगा 25 लाख तक फ्री इलाज, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2 हजार रूपये,

haryana-election-2024-congress-manifesto-rahul-gandhi-bhupinder-singh-hooda-ashok-gehlot

PTB Big Political न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चंडीगढ़ में पूरा मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। 40 पेज के इस मेनिफेस्टो में लोगों को 25 लाख तक फ्री इलाज, महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए देने का वादा किया गया है। इसके अलावा सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लेने का वादा किया गया है। 7 दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश के लोगों के लिए 7 गारंटियां दे चुकी है।

.

कांग्रेस अध्यक्ष ल्लिकार्जुन खड़गे की अगुआई में 7 वादे-पक्के इरादे के नाम से इसे जारी किया गया था। मेनिफेस्टो कमेटी की चेयरपर्सन गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के दौरान किसान न्याय चौपाल, महिला न्याय चौपाल, दलित न्याय चौपाल से सुझाव लिए गए। लोकतंत्र में लोग ही महान होते हैं, उनसे बातचीत के बाद ही हमने ये घोषणा पत्र तैयार किया है।

.

मेनिफेस्टो में कांग्रेस की घोषणाएं : —-

शिक्षा:– शिक्षकों के खाली पद भरेंगे। राज्य शिक्षक चयन आयोग बनाया जाएगा। श्री गुरू गोबिंद सिंह जी और संत रविदास जी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। मेवात में यूनिवर्सिटी बनाएंगे। हर विधानसभा में एक महिला कॉलेज, हर ब्लॉक में महिला ITI बनाएंगे। राज्य शिक्षक सम्मान वाले शिक्षकों की सेवा में 2 साल की बढ़ोत्तरी होगी।

.

स्वास्थ्य:– हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सरकारी नर्सिंग कॉलेज, पैरा मेडिकल, मेडिकल तकनीशियन संस्थान खोलेंगे। राजस्थान कांग्रेस सरकार की तरह चिरंजीवी योजना की तर्ज पर 25 लाख तक निशुल्क इलाज के लिए कैश लैस बीमा योजना लागू करेंगे। मेडिकल शिक्षा फीस घटाएंगे, बॉन्ड पॉलिसी पर पुनर्विचार के लिए कमेटी गठित होगी। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का हर साल फ्री चेकअप होगा।

.

महिला सशक्तिकरण:– जरूरतमंद बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को 6000 रुपए मासिक पेंशन देंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। इंदिरा लाडली बहन सम्मान योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की सभी महिलाओं को 2000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33% आरक्षण, पंचायती संस्थाओं, नगर पालिकाओं, निगमों-परिषदों में 50% आरक्षण दिया जाएगा।

haryana-election-2024-congress-manifesto-rahul-gandhi-bhupinder-singh-hooda-ashok-gehlot

.

स्कूल, कॉलेज आने जाने वाले छात्राओं के लिए फ्री पिंक मिनी बस और पिंक ई-रिक्शा की शुरुआत की जाएगी। महिलाओं के मालिकाना हक वाली संपत्ति पर 50% हाउस टैक्स की छूट दी जाएगी। स्वरोजगार के लिए 20 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा। महिलाओं के लिए कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा और विशेष बसें चलाई जाएंगी।

.

कृषि-किसान:– किसान आयोग का गठन करेंगे। हर पैदावार एमएसपी पर बिकेगी, इसे कानूनी रूप से सुनिश्चत करेंगे। फसल नुकसान का मुआवजा 30 दिन के भीतर मिलेगा। छोटे और सीमांत किसानों को डीजल पर सब्सिडी दी जाएगी। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में मरे 736 किसानों की याद में सिंघू या टिकरी बॉर्डर पर शहीद स्मारक बनाएंगे। इन्हें शहीद का दर्जा देकर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। भाजपा सरकार में दर्ज हुए केस वापस लिए जाएंगे। किसानों से जुड़े सभी पोर्टल बंद किए जाएंगे।

.

सिंचाई:– सुप्रीम कोर्ट SYL नहर के मामले में हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया है, इसे लागू कराएंगे। यमुना नदी का पानी राजस्थान को देने का समझौता रद करेंगे। शारदा-यमुना लिंक नहर का निर्माण कराएंगे। मेवात नहर परियोजना काे पूरा करेंगे। प्रदेश में पानी के समान बटवारे के लिए बनाई हांसी-बुटाना लिंक नहर परियोजना के कानूनी पहलुओं को जल्द हल कराएंगे। जो हमारे दिव्यांग हैं उनके लिए एक अलग बोर्ड बनाएंगे। सरकारी नौकरी में दिव्यांगों को नौकरी देने का काम करेंगे। 

.

सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली करने का काम करेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के लिए चुने हुए प्रतिनिधियों के पूरे अधिकार बहाल करेंगे। बीजेपी ने इन जनप्रतिनिधियों के अधिकार काटने का काम किया है। शहरों में पूरा विकास करेंगे, मेट्रो, रेलवे लाइन, इको फ्रेंडली माहौल बनाने का काम हरियाणा कांग्रेस करेगी। पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ घाट काम करेंगे।

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, इसको दुरुस्त कराएंगे। यहां की महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल देंगे। हम व्यापारियों के लिए व्यापारी आयोग का गठन का काम करेंगे। हम अर्धसैनिकों के लिए बोर्ड बनाएंगे। इसको जिला स्तर पर भी बनाया जाएगा। खेलों के लिए पूरा मान सम्मान देने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। नौकरी पर गारंटी देगी। हमारे सामान्य वर्ग में विशेष तौर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक बात कही थी, इसके लिए ब्राह्मण आयोग के लिए एक बोर्ड गठन करने का काम करेंगे। पंजाबी समुदाय के लोगों के लिए हरियाणा पंजाबी वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा।

हम हरियाणा की सभ्यता और संस्कृति बचाने का काम करेंगे। ये बीजेपी की सरकार पोर्टल की सरकार रही। जो भी अनावश्यक पोर्टल हैं, उन्हें खत्म किया जाएगा। मेरी फसल मेरा ब्योरा जैसे पोर्टल उनको खत्म किया जाएगा। हरियाणा में परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। हम इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए काम करेंगे। ड्राइवरों और कंडक्टरों को आवासीय सुविधा देंगे। पत्रकारों को 25 लाख रुपए की सुविधा देंगे। पेंशन में भी बढ़ोतरी करेंगे। सीनियर सिटिजन के सम्मान के लिए पूरा काम करेंगे।

मेवात कैडर में कार्यरत शिक्षकों को पूरा मान सम्मान देने का काम करेंगे। सीईटी के जो रिजल्ट इन्होंने घोषित नहीं किए, उनको वेरिफिकेशन कराकर नियुक्ति पत्र देंगे। 750 शहीद किसानों के लिए एक स्मारक बनाएंगे। उन्हें शहीद का दर्जा देंगे। एकमुश्त दस हजार सफाई कर्मचारी लगाए गए थे, उन्हें पक्का किया जाएगा। सीवरेज कर्मचारियों को काम के दौरान मृत्यु होने पर 30 लाख रुपए देगी। आवारा घूमते हुए पशुओं के लिए चारे का प्रबंधन किया जाएगा। इसके लिए चारा बोर्ड का गठन किया जाएगा।