PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

एच.एम.वी. की एमएससी बॉटनी की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं,

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय (एचएमवी), जालंधर में पीजी विभाग बॉटनी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशनें हासिल करके संस्थान को गौरवान्वित किया है। एमएससी बॉटनी सेमेस्टर 4 में रजनी ने 9.19 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रीति ने 8.94 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

एमएससी बॉटनी सेमेस्टर 2 में गुरसहजप्रीत कौर ने 9.13 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा ने 8.81 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) श्रीमती अजय सरीन ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी और कहा कि इतने बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर छात्राओं ने उच्च शिक्षा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

विभागाध्यक्षा डॉ. अंजना भाटिया ने भी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. रमनदीप कौर, सुश्री हरप्रीत कौर और डॉ. शुचि शर्मा ने भी छात्राओं को बधाई दी।