PTB News

Latest news
जम्मू-कश्मीर से दुःखद ख़बर, 17 RR के दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी मिले शव, हथियार गायब जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने 'True Blend Cafe' मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे जालंधर में परगट सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी देश भर के सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी अपने ही विधायकों और मंत्रियों को बड़ी चेतावनी, जा सकती है कुर्सी,

punjab cm bhagwant mann warning to minister health minister vijay singla sacked punjab

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : बीते दिनों हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त करने के बाद CM भगवंत मान ने बाकी मंत्रियों को भी चेतावनी दे दी है। उन्हें रिश्तेदारों को अपने कामकाज से दूर रखने को कहा है। मान ने डिपार्टमेंट्स से फीडबैक लिया था, जिसमें पता चला कि कुछ मंत्रियों की पत्नी, बेटा और भांजे-भतीजे सरकारी काम में इंटरफेयर कर रहे हैं। इसे देखते हुए मान ने 2 मंत्रियों को बुलाकर खास तौर पर हिदायत भी जारी की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्तर पर मंत्रियों के विभाग के अफसरों से फीडबैक लिया, जिसमें पता चला कि एक मंत्री की पत्नी सरकारी कामकाज में बहुत ज्यादा इनवॉल्व हो रही हैं। एक मंत्री के भांजे भी सरकारी मीटिंग में शामिल होकर अपनी सलाह दे रहे हैं। एक मंत्री का बेटा तो उनके नाम पर लोगों से मुलाकात कर रहा है। जिसे देखते हुए मान ने चेतावनी दे दी कि उनका भी स्टिंग ऑपरेशन हो सकता है, जिससे सीधे कुर्सी जाएगी, जैसे हेल्थ मिनिस्टर विजय सिंगला को गंवानी पड़ी।

आपको यह भी बता दें कि हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला की कुर्सी जाने की बड़ी वजह उनका भांजपा प्रदीप गोयल बना है। प्रदीप को सिंगला ने अपना OSD बनाया था। सुपरिटेंडिंग इंजीनियर से 1% कमीशन प्रदीप ने ही मांगा था। जिसकी रिकॉर्डिंग हो गई। जिसके बाद मान ने सिंगला को बर्खास्त कर दिया। भ्रष्टाचार के केस में सिंगला के साथ भांजे प्रदीप को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है।