PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकियों को किया ढेर,

jammu kashmir 3 lashkar terrorists killed in encounter

PTB Big न्यूज़ जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए ये तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं. कुपवाड़ा के जुमागुंड गांव में आतंकवादियों की ओर से घुसपैठ के प्रयास की विशेष सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अभियान शुरू किया था जिसमें तीन आतंकी मारे गए.

कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार सुबह हुई एक मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया. कुपवाड़ा के जुमागुंड गांव में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को लेकर खास सूचना मिली थी. जिसके बाद आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा में ये मुठभेड़ तब शुरू हुई जब घुसपैठ कर रहे आतंकियों को सेना और पुलिस ने रोका. कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि विशेष इनपुट के आधार पर ये कार्रवाई की गई है. तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है. कुपवाड़ा एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारुद समेत कई आपत्तिजनक सामाग्री बरामद की गई है. उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है.